NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2018-19: जानें, इस सीजन में खेल रहे 5 बेस्ट विदेशी फारवर्ड खिलाड़ियों के नाम
    अगली खबर
    ISL 2018-19: जानें, इस सीजन में खेल रहे 5 बेस्ट विदेशी फारवर्ड खिलाड़ियों के नाम

    ISL 2018-19: जानें, इस सीजन में खेल रहे 5 बेस्ट विदेशी फारवर्ड खिलाड़ियों के नाम

    लेखन Neeraj Pandey
    Feb 18, 2019
    04:41 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन सुपर लीग की लगभग हर टीम में स्ट्राइकर के रूप में कोई विदेशी खिलाड़ी ही खेलता है। हर सीजन कुछ खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन भी करते हैं।

    कुछ ऐसे भी फारवर्ड खिलाड़ी हैं जो लगातार 2-3 सीजन से लीग में धमाल मचा रहे हैं और भारतीय फैंस के बीच अपनी जगह बना चुके हैं।

    जानिए उन 5 विदेशी फारवर्ड खिलाड़ियों के नाम जो इस सीजन लीग के बेस्ट फारवर्ड हैं।

    फेरन कोरोमिनास

    सीजन दर सीजन रिकॉर्ड बनाने वाले खिलाड़ी

    कोरो के नाम से मशहूर स्पैनिश खिलाड़ी फेरन कोरोमिनास ने पिछले ही सीजन FC गोवा के साथ ISL डेब्यू किया था।

    पहले सीजन में ही उन्होंने 18 गोल दागे थे जो एक ISL सीजन में किसी खिलाड़ी द्वारा दागे गए सबसे ज़्यादा गोल हैं।

    इस सीजन 14 मैचों में 13 गोल और छह असिस्ट कर चुके कोरो के नाम सबसे तेज ISL हैट्रिक लगाने का भी रिकॉर्ड है जो उन्होंने पिछले साल केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ बनाया था।

    बार्थोलोमेव ओग्बेचे

    पहले सीजन में दिखाई अपनी ताकत

    इसी सीजन नॉर्थईस्ट यूनाइटेड ने नाईजीरियन खिलाड़ी बार्थोलोमेव ओग्बेचे को साइन किया है और ओग्बेचे ने अपने पहले सीजन में ही अपनी ताकत दिखाई है।

    ओग्बेचे अब तक 16 मैचों में 12 गोल और एक असिस्ट कर चुके हैं। सीजन की शुरुआत में तो वह सबसे ज़्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर थे।

    नॉर्थईस्ट का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

    मार्सेलिनियो

    लगातार अपना शानदार खेल दिखा रहे हैं मार्सेलो

    मार्सेलिनियो के नाम से मशहूर ब्राज़ीली खिलाड़ी मार्सेलो परेरा ने 2016 में दिल्ली डायनामोज के लिए ISL डेब्यू किया था और 10 गोल दागे थे।

    पिछले सीजन से FC पुणे सिटी के लिए खेल रहे मार्सेलिनियो का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पिछले सीजन मार्सेलिनियो ने आठ गोल और सबसे ज़्यादा सात असिस्ट किए थे।

    इस सीजन भी मार्सेलिनियो पुणे के लिए 13 मैचों में छह गोल और चार असिस्ट कर चुके हैं।

    स्लाविसा स्टोजानोविक

    स्लाविसा स्टोजानोविक पहले सीजन में प्रभावशाली लगे हैं

    सर्बिया के रहने वाले 31 वर्षीय स्ट्राइकर स्लाविसा स्टोजानोविक के लिए ISL का पहला सीजन औसत रहा है।

    उनकी टीम केरला ब्लास्टर्स का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है और टीम लगातार निचले स्थान पर बनी है।

    हालांकि, स्लाविसा स्टोजानोविक के व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने कुछ हद तक प्रभाव डालने में कामयाबी हासिल की है।

    इस सीजन खेले 14 मैचों में स्लाविसा स्टोजानोविक ने चार गोल और दो असिस्ट किए हैं।

    मिकू

    चोट ने बिगाड़ा मिकू का काम

    वालेंसिया यूथ अकादमी के साथ फुटबॉलिंग करियर शुरु करने वाले मिकू ने पिछले सीजन ही बेंगलुरु FC के साथ ISL डेब्यू किया था।

    पहले सीजन में ही मिकू ने 15 गोल दागे थे। इस सीजन की शुरुआत उनके लिए निराशाजनक रही और वह शुरुआत में ही चोटिल हो गए थे।

    हालांकि, हाल ही में चोट से वापस आने वाले मिकू ने इस सीजन आठ मुकाबलों में तीन गोल और दो असिस्ट किए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    इंडियन सुपर लीग

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    फुटबॉल समाचार

    AFC एशियन कप 2019: भारत बनाम UAE, मैच प्रीव्यू, टीम न्यूज और टीवी इंफो भारतीय फुटबॉल टीम
    AFC एशियन कप 2019: कतर ने जीता नाटकीय मुकाबला, जानें पांचवें दिन के सभी परिणाम भारतीय फुटबॉल टीम
    #Opinion: चैंपियन्स लीग की सबसे सफल इंग्लिश साइड लिवरपूल के इतिहास के 5 बेस्ट खिलाड़ी लिवरपूल FC
    AFC एशियन कप 2019: कड़े मुकाबले में UAE ने भारत को 2-0 से हराया भारतीय फुटबॉल टीम

    इंडियन सुपर लीग

    ISL 2018: छेत्री के लेट हेडर की बदौलत बेंगलुरू ने गोवा को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर नार्थ-ईस्ट ने केरला को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: छेत्री का 150वां मैच, बेंगलुरू ने दिल्ली को 1-0 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: पुणे का खराब प्रदर्शन जारी, नॉर्थईस्ट ने 2-0 से हराया फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025