Page Loader
IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 
क्रिस गेल का बल्ला मुंबई के खिलाफ खूब बोला है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज 

May 04, 2025
03:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। मुंबई की घातक गेंदबाजी आक्रमण के सामने छक्के लगाना साहस और कौशल दोनों का प्रतीक है। IPL के इतिहास में कुछ ऐसे धाकड़ बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने बार-बार MI के खिलाफ तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है। ऐसे में आइए इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1

क्रिस गेल (44 छक्के) 

इस सूची में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने MI के खिलाफ 20 मुकाबले खेले थे। इन 20 पारियों में उन्होंने 41.64 की औसत और 132.58 की स्ट्राइक रेट से कुल 708 रन बनाए थे। उनके बल्ले से MI के खिलाफ सबसे अधिक 44 छक्के निकले। गेल ने इस दौरान 6 अर्धशतक भी जड़े और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 92 रन रहा था। उन्होंने MI के खिलाफ आखिरी मुकाबला 2021 में खेला था।

#2

केएल राहुल (38 छक्के) 

इस सूची में दूसरे स्थान पर केएल राहुल हैं। उन्होंने MI के खिलाफ अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और इसकी 19 पारियों में 74.23 की औसत और 135.15 की स्ट्राइक रेट से कुल 965 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से MI के खिलाफ 38 छक्के निकले हैं। राहुल ने इस दौरान 3 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 103* रन रहा है। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पहला मुकाबला 2014 में खेला था।

#3

महेंद्र सिंह धोनी (37 छक्के) 

सूची में तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने MI के खिलाफ 44 मुकाबलों में हिस्सा लिया है। इसकी 38 पारियों में 35.09 की औसत और 130.62 की स्ट्राइक रेट से कुल 772 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से MI के खिलाफ 37 छक्के निकले हैं। धोनी ने इस दौरान 3 अर्धशतक भी लगाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 63* रन रहा है।

#4

एबी डिविलियर्स (36 छक्के) 

इस सूची में चौथे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने MI के खिलाफ 25 मुकाबले खेले थे और इसकी 24 पारियों में उन्होंने 43.61 की औसत और 148.11 की स्ट्राइक रेट से कुल 785 रन बनाए थे। उनके बल्ले से MI के खिलाफ 36 छक्के निकले थे। डिविलियर्स ने इस दौरान 4 अर्धशतक और 1 शतक अपने नाम किए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 133 रन रहा था।