NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक 
    अगली खबर
    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक 
    क्रिस गेल ने दिल्ली के खिलाफ 128* रन की पारी खेली थी

    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक 

    लेखन आदर्श कुमार
    May 14, 2025
    01:18 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ कई बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया है। इस टीम के खिलाफ सिर्फ 5 बल्लेबाज ही शतक लगा पाए हैं।

    जब किसी खिलाड़ी के बल्ले से शतक निकलता है, तो वो न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाता है, बल्कि दर्शकों के लिए भी रोमांच भर देता है।

    ऐसे में आइए उन 5 बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    क्रिस गेल (128* रन) 

    इस सूची में पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल हैं।

    उन्होंने IPL 2012 में DC के खिलाफ 62 गेंदों का सामना करते हुए 128* रन बनाए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 206.45 की रही थी।

    उनके बल्ले से 7 चौके और 13 छक्के निकले थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 215/1 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC 20 ओवर में 194/9 का ही स्कोर बना पाई थी।

    #2

    मुरली विजय (113 रन) 

    दूसरे स्थान पर मुरली विजय हैं। इस पूर्व खिलाड़ी ने IPL 2012 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए 113 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 15 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 194.82 की रही थी।

    CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC की टीम सिर्फ 136 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

    #3

    अजिंक्य रहाणे (105* रन) 

    तीसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे हैं। उन्होंने IPL 2019 में 63 गेंदों का सामना करते हुए दिल्ली के खिलाफ 105* रन बनाए थे। रहाणे राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम के सदस्य थे।

    उनके बल्ले से 11 चौके और 3 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 166.66 की रही थी।

    हालांकि, इस शतकीय पारी के बावजूद RR मुकाबला 6 विकेट से हार गई थी। ऋषभ पंत ने 78 रन की पारी खेलकर दिल्ली को जीत दिला दी थी।

    #4

    जोस बटलर (116 रन)

    चौथे स्थान पर जोस बटलर हैं, जिन्होंने RR के लिए खेलते हुए IPL 2022 में DC के खिलाफ 116 रन बनाए थे। उन्होंने 65 गेंदों का सामना करते हुए ये पारी खेली थी।

    उनके बल्ले से 9 चौके और 9 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 178.46 की रही थी।

    RR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/2 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC 207/8 का स्कोर ही बना पाई थी।

    #5

    प्रभसिमरन सिंह (103 रन) 

    पंजाब किंग्स (PBKS) के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह सूची में 5वें स्थान पर हैं। उन्होंने IPL 2023 में DC के खिलाफ 103 रन बनाए थे।

    65 गेंदों का सामना करते हुए उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 158.46 की रही थी।

    PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167/7 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC 20 ओवर में 136/8 का स्कोर ही बना पाई। उसे 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली कैपिटल्स
    IPL 2025
    रविंद्र जडेजा
    क्रिस गेल

    ताज़ा खबरें

    IPL के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इन 5 खिलाड़ियों ने जड़े हैं शतक  दिल्ली कैपिटल्स
    कैबिनेट मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी, माफी मांगने में जुटी भाजपा ऑपरेशन सिंदूर
    नई जनरेशन हुंडई वेन्यू की टेस्टिंग भारत में शुरू, जानिए कैसा होगा लुक  हुंडई मोटर कंपनी
    'ऑपरेशन सिंदूर' में पाकिस्तानी वायुसेना का 20 प्रतिशत बुनियादी ढांचा तबाह, और कितना नुकसान हुआ? पाकिस्तान समाचार

    दिल्ली कैपिटल्स

    IPL 2025: GT बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: GT बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: प्रसिद्ध कृष्णा ने DC के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025

    IPL 2025: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL इतिहास में इन गेंदबाजों ने एक ओवर में फेंकीं हैं सर्वाधिक गेंदें  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में पंजाब किंग्स के विरुद्ध की गई शीर्ष साझेदारियां पंजाब किंग्स
    IPL: 26 से कम उम्र के इन कप्तानों ने एक सीजन में 500+ रन बनाए  क्रिकेट समाचार

    रविंद्र जडेजा

    IPL 2024: रविंद्र जडेजा का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL इतिहास में 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' से आउट होने वाले खिलाड़ियों पर नजर IPL 2024
    IPL 2024: रविंद्र जडेजा का RCB के खिलाफ दमदार रहा है प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े IPL 2024
    रविंद्र जडेजा ने IPL 2024 में ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े   चेन्नई सुपरकिंग्स

    क्रिस गेल

    GT20 कनाडा: हरभजन सिंह ब्रैम्पटन वॉल्व्स तो गेल मिसिसॉगा पैंथर्स के लिए खेलेंगे हरभजन सिंह
    टी-20 क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बने जोस बटलर, जानिए आंकड़े जोस बटलर
    विराट कोहली ने बताई वेस्टइंडीज में अपनी यादगार पारी, क्रिस गेल की भी तारीफ की विराट कोहली
    US मास्टर्स टी-10 लीग: गौतम गंभीर और युवराज सिंह न्यू जर्सी लीजेंड्स में हुए शामिल युवराज सिंह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025