NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / न्यूजीलैंड बनाम भारत: टॉम लैथम ने पहले वनडे में लगाया शानदार शतक, जानिए उनके आंकड़े
    अगली खबर
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: टॉम लैथम ने पहले वनडे में लगाया शानदार शतक, जानिए उनके आंकड़े
    लैथम ने लगाया शानदार शतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    न्यूजीलैंड बनाम भारत: टॉम लैथम ने पहले वनडे में लगाया शानदार शतक, जानिए उनके आंकड़े

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 25, 2022
    04:13 pm

    क्या है खबर?

    भारत के खिलाफ ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख बल्लेबाज टॉम लैथम ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई है।

    उन्होंने जीत के लिए मिले 307 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने वनडे करियर का सातवां शतक लगाया है।

    इस बीच उन्होंने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की है।

    उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    शतकीय पारी

    ऐसी रही लैथम की शतकीय पारी

    जब न्यूजीलैंड ने 88 के टीम स्कोर पर डेरिल मिचेल का विकेट गंवाया था तब लैथम क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए।

    उन्होंने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन टिक जाने के बाद अपनी शैली में बदलाव किया। उन्होंने महज 76 गेंदों में 14 चौके और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया।

    उन्होंने 104 गेंदों में 19 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 145 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    रिकॉर्ड्स

    लैथम ने बनाए ये रिकॉर्ड्स

    लैथम भारत के खिलाफ वनडे में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले कीवी बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने नाथन एस्टल का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें एस्टल ने 1999 में राजकोट वनडे में भारत के खिलाफ 120 रन बनाए थे।

    लैथम अब भारत के खिलाफ दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के विरुद्ध उनसे तेज शतक सिर्फ क्रिस केर्न्स (75 गेंदों) ने लगाया है।

    जानकारी

    विलियमसन और लैथम ने की रिकॉर्ड साझेदारी

    विलियमसन और लैथम ने वनडे (221*) में भारत के खिलाफ चौथे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बनाया है। यह सिर्फ दूसरी ऐसे कीवी जोड़ी बन गई है, जिसने भारत के खिलाफ 200 या अधिक रन जोड़े हैं।

    आंकड़े

    भारत के खिलाफ लैथम का प्रदर्शन

    लैथम का यह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरा वनडे शतक है। उन्होंने अब तक भारत के विरुद्ध 18 वनडे मैचों में 65.07 की उम्दा औसत से 846 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट भी लगभग 100 का रहा है।

    भारत के खिलाफ दो शतकों के अलावा वह पांच अर्धशतक लगा चुके हैं।

    पूर्ण सदस्य देशों में लैथम का सबसे बेहतर औसत भारत के खिलाफ ही रहा है।

    लेखा-जोखा

    सात विकेट से जीता न्यूजीलैंड

    भारत से शिखर धवन (72) और शुभमन गिल (50) ने अर्धशतक लगाकर पहले विकेट के लिए 124 रन जोड़े। श्रेयस अय्यर ने 80 रन बनाकर टीम का स्कोर 306/7 तक पहुंचाया। आखिरी ओवरों में वाशिंगटन सुंदर ने 16 गेंदों में नाबाद 37 रनों का योगदान दिया।

    जवाब में न्यूजीलैंड ने 88 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गंवा दिए। मुश्किल घड़ी में विलियमसन (94*) और लैथम ने 221 रनों की अटूट साझेदारी करके 48वें ओवर में जीत दिला दी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े
    भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को 35 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्वकप: सेमीफाइनल की रेस में ग्रुप-1 और 2 से किन टीमों का दावा सबसे मजबूत? टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप, पहला सेमीफाइनल: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप, पहला सेमीफाइनल: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान मैच में देखने को मिलेंगी ये आपसी बैटल्स टी-20 विश्व कप

    क्रिकेट के आंकड़े

    टी-20 विश्व कप: आरोन फिंच ने आयरलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े आरोन फिंच
    टी-20 विश्व कप: एलेक्स हेल्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक एलेक्स हेल्स
    जोस बटलर टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज बने टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप: ग्लेन फिलिप्स ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप

    भारत बनाम न्यूजीलैंड क्रिकेट

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टेस्ट की संभावित एकादश, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातें क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय क्रिकेट टीम के कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण- रिपोर्ट वीवीएस लक्ष्मण
    भारत के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, गुप्टिल-बोल्ट हुए बाहर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम भारत: वनडे और टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025