NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को हराया
    अगली खबर
    टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को हराया
    सेमीफाइनल में हारा भारत

    टोक्यो ओलंपिक: पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में बेल्जियम ने भारत को हराया

    लेखन अंकित पसबोला
    Aug 03, 2021
    09:10 am

    क्या है खबर?

    टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार मिली है। सेमीफाइनल मुकाबले में बेल्जियम ने भारत को 5-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

    49 सालों के लम्बे अंतराल के बाद सेमीफाइनल में खेलने वाली भारतीय टीम स्वर्ण पदक की दौड़ से बाहर हो गई है।

    भारत की ओर से हरमनप्रीत और मनदीप सिंह ने गोल किए।

    एक नजर डालते हैं मैच पर।

    पहला क्वार्टर

    पहले क्वार्टर में भारत ने बनाई बढ़त

    पहले क्वार्टर के दूसरे मिनट में ही बेल्जियम ने पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए गोल करके बढ़त बना ली। हालांकि, भारतीय टीम ने भी आक्रामक प्रयास जारी रखे और हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर मदद से गोल करके बराबरी दिलवा दी।

    वहीं मनदीप सिंह ने आठवें मिनट में मैदानी गोल करके बढ़त दिलवा दी। पहले क्वार्टर की समाप्ति के बाद बढ़त भारत के पक्ष में 2-1 से रही।

    दूसरा क्वार्टर

    दूसरे क्वार्टर में 2-2 से बराबरी पर रहा स्कोर

    पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बावजूद बेल्जियम ने दूसरे क्वार्टर में भी अपनी शैली के अनुरूप खेल दिखाया और लगातार पेनाल्टी कॉर्नर अर्जित किए।

    भारतीय रक्षापंक्ति और मुस्तैद गोलकीपर श्रीजेश के कारण बेल्जियम के तीन लगातार पेनाल्टी कॉर्नर असफल रहे।

    हालांकि, लगातार आक्रमण करने वाली बेल्जियम से हेंड्रिक्स ने सेट पीस के जरिए गोल करके दूसरे क्वार्टर में बराबरी कर ली।

    जानकारी

    गोलरहित रहा तीसरा क्वार्टर

    तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों ने कई असफल प्रयास किए लेकिन किसी भी टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। तीसरा क्वार्टर गोल रहित रहा। तीसरे क्वार्टर के बाद स्कोर 2-2 से बराबरी रहा।

    चौथा क्वार्टर

    ऐसा रहा चौथा क्वार्टर

    चौथे क्वार्टर में बेल्जियम ने भारत के मुकाबले कई बेहतर खेल दिखाया और लगातार आक्रमण किए। इस दौरान बेल्जियम को कई पेनाल्टी कॉर्नर भी मिले।

    बेल्जियम ने आखिरी क्वार्टर में तीन गोल करके 5-2 के स्कोर के साथ मैच जीत लिया।

    विश्व चैंपियन बेल्जियम लगातार दूसरे ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने में कामयाब हुई है। पिछले रियो ओलंपिक में टीम को रजत पदक मिला था।

    कांस्य पदक

    कांस्य पदक की दौड़ में बची हुई है भारतीय टीम

    भारत के पास अभी भी कांस्य पदक जीतने का मौका है। टोक्यो ओलंपिक में दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के बीच होना है। इनमें से हारने वाली टीम कांस्य पदक मुकाबले में भारत से भिड़ेगी।

    ओलंपिक में भारत ने हॉकी में 11 पदक जीते हैं, जिसमें आठ स्वर्ण पदक शामिल हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल (पिछली बार 1980 में जीता) से ओलंपिक में पदक नहीं जीता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉकी समाचार
    टोक्यो ओलंपिक

    ताज़ा खबरें

    आयरलैंड बनाम वेस्टइंडीज: एंडी बालबर्नी ने जड़ा वनडे करियर का 9वां शतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    'हेरा फेरी 3' विवाद: परेश रावल को दिए गए थे 11 लाख रुपये, निर्माताओं का दावा परेश रावल
    ओला रोडस्टर X की डिलीवरी 23 मई से होगी शुरू, जानिए इसकी खासियत  ओला इलेक्ट्रिक
    जोफ्रा आर्चर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर जोफ्रा आर्चर

    हॉकी समाचार

    हॉकी वर्ल्ड कप: फ्रांस ने अर्जेंटीना को 5-3 से हराया, स्पेन हुआ वर्ल्ड कप से बाहर हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: आस्ट्रेलिया ने चीन को 11-0 से धोया, आयरलैंड हुआ वर्ल्ड कप से बाहर हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: कनाडा को 5-1 से पीटते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा भारत हॉकी टूर्नामेंट
    हॉकी वर्ल्ड कप: मलेशिया को 5-3 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची जर्मनी हॉकी टूर्नामेंट

    टोक्यो ओलंपिक

    टोक्यो ओलंपिक: मेदवेदेव के खिलाफ दूसरे राउंड में हारकर बाहर हुए सुमित नागल टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: क्वार्टर फाइनल में थमा भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का सफर, कोरिया से हारी ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: तीसरे दौर में हारकर बाहर हुई मनिका बत्रा, सीधे सेट में मिली शिकस्त टेबल टेनिस
    टोक्यो ओलंपिक: मनु भाकर की पिस्टल में क्या खराबी थी और दूसरी बंदूक क्यों नहीं ली? ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025