टिम साइफर्ट ने भारत के खिलाफ जड़ा छठा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज टिम साइफर्ट ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज के 5वें और अंतिम मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (93) खेली। यह उनके उनके टी-20 अंतराष्ट्रीय करियर का 18वां और भारतीय टीम के खिलाफ छठा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही कीवी टीम शुरुआती झटकों से उबरने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही साइफर्ट की पारी और साझेदारी?
न्यूजीलैंड को 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 रन पर पहला झटका लग गया था।
इसके बाद साइफर्ट ने डेरिल मिचेल (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 73 रन और ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों में 86 रन की अहम साझेदारी करते हुए टीम जीत के करीब पहुंचाया।
वह अपनी पारी में 50 गेंदों में 11 चौके और 5 छक्कों की मदद से 93 रन बनाकर आउट हुए।
करियर
कैसा रहा है साइफर्ट का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
साइफर्ट ने 2018 को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ही अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।
उन्होंने अब तक 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसकी 89 पारियों में 31.22 की औसत और 146.67 की स्ट्राइक रेट से 2,404 रन बनाए हैं।
इस दौरान उन्होंने 18 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर 97* रन रहा है।
वह इस प्रारूप में 226 चौकों के साथ ही 117 छक्के भी लगा चुके हैं।