NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व क्रिकेट में धूम मचाने वाले इन सितारों का अगला वनडे विश्व कप खेलना बेहद मुश्किल 
    अगली खबर
    विश्व क्रिकेट में धूम मचाने वाले इन सितारों का अगला वनडे विश्व कप खेलना बेहद मुश्किल 
    रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में पहुंचाया था (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    विश्व क्रिकेट में धूम मचाने वाले इन सितारों का अगला वनडे विश्व कप खेलना बेहद मुश्किल 

    लेखन मनोज शर्मा
    Nov 24, 2023
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय सरजमीं पर हाल में वनडे विश्व कप 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इस मेगा आयोजन में सभी टीमों की ओर से उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया गया।

    कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से रंग जमाया तो अनुभवी खिलाड़ियों ने भी अपनी मौजूदगी का प्रभावी एहसास करवाया।

    हालांकि, विश्व क्रिकेट में ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो शायद वनडे क्रिकेट विश्व कप 2027 में बढ़ती उम्र के चलते टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

    आइए उनके बारे में जानते हैं।

    #1

    रोहित शर्मा 

    भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम को विश्व कप 2023 के फाइनल तक पहुंचाया था।

    उन्होंने विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए 11 मैचों में 597 रन बनाए थे।

    रोहित को इस बात का मलाल हमेशा सताता रहेगा, लेकिन उनके पास इस भूल को सुधारने को अवसर लगभग न के बराबर रहेगा।

    रोहित वर्तमान में 36 साल के हैं और अगले विश्व कप तक उनकी उम्र 40 साल की हो जाएगी।

    #2

    विराट कोहली 

    स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी उन नामी चेहरों में से एक होंगे जो शायद ही अगला वनडे विश्व कप खेल पाएं।

    वह वर्तमान में 35 साल के हैं और अगले विश्व कप आयोजन तक उनकी उम्र बढ़कर 39 साल हो जाएगी।

    भले ही वह फिटनेस के प्रति जागरूक हों, लेकिन उनका अगले 4 साल तक टीम में बने रहना मुश्किल होगा।

    हालिया प्रदर्शन की बात करें तो कोहली (765) विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    #3

    डेविड वार्नर 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर तो पहले ही संकेत दे चुके हैं कि वह अगले साल तक खेल से संन्यास ले लेंगे।

    वैसे वार्नर की उम्र इस मामले में एक बहुत बड़ी बाधा है जिसके चलते उन्हें खेल का अलविदा कहना होगा।

    वह वर्तमान में 37 साल के हैं और अगले वनडे विश्व कप तक उनकी उम्र 41 साल की हो जाएगी।

    विश्व कप 2023 में उन्होंने 535 रन बनाकर अपनी योग्यता का लोहा मनवाया था।

    #4

    शाकिब अल हसन 

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी अगले विश्व कप टीम में जगह पाने के हकदार नहीं होंगे क्योंकि उनकी उम्र इस बात की इजाजत नहीं देगी।

    शाकिब फिलहाल 36 साल के हैं और अगले वनडे विश्व कप तक उनकी उम्र बढ़कर 40 साल की हो जाएगी। ऐसे में उनके लिए चुनौतियां काफी मुश्किल हो जाएंगी।

    हालिया विश्व कप में शाकिब ने 7 मैचों में 9 विकेट लिए थे और 82 रन बनाए थे।

    #5

    ग्लेन मैक्सवेल 

    ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं जिनका करियर अधिक खिंचता नजर नहीं आ रहा है।

    पिछले कुछ समय से लगातार चोटों से घिरे रहने वाले मैक्सवेल वर्तमान में 35 साल के हैं और अगले विश्व कप तक वह 39 साल के हो जाएंगे।

    विश्व कप 2023 में उनके प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 9 मैचों में 400 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ उनकी 201* रन की पारी यादगार रही थी।

    अन्य

    इन खिलाड़ियों की उम्र भी बन सकती है उनके लिए बाधा 

    इन खिलाड़ियों के अलावा भी ऐसे कई चेहरे हैं जो बढ़ती उम्र के चलते अगले वनडे विश्व कप को खेलने से वंचित रह सकते हैं।

    भारत के रविचंद्रन अश्विन 37 साल के हैं और अगले विश्व कप 41 के हो जाएंगे। इसी प्रकार स्टीव स्मिथ 4 साल बाद 38 के हो जाएंगे।

    इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन और ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क अगले विश्व कप तक 37 साल के हो जाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    वनडे विश्व कप 2023
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट
    रोहित शर्मा

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह IPL 2025

    वनडे विश्व कप 2023

    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: ट्रेविस हेड ने जमाया वनडे करियर का 5वां शतक, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारतीय गेंदबाजों ने एक विश्व कप संस्करण में चटकाए सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड छठी बार जीता खिताब, भारत को दी मात  वनडे क्रिकेट
    विश्वकप 2023: ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक समेत टूर्नामेंट की 5 सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर  ग्लेन मैक्सवेल

    क्रिकेट समाचार

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने छठी बार जीता विश्व कप का खिताब, आंकड़ों में जानिए प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ICC ने चुनी वनडे विश्व कप 2023 की सर्वश्रेष्ठ टीम, रोहित शर्मा को बनाया कप्तान रोहित शर्मा
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की इस साल की प्रमुख उपलब्धियों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पाकिस्तान की टेस्ट टीम हुई घोषित, शान मसूद पहली बार करेंगे कप्तानी टेस्ट क्रिकेट

    वनडे क्रिकेट

    वनडे विश्व कप 2023 फाइनल: मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    जसप्रीत बुमराह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए अपने 350 विकेट, जानिए उनके आंकड़े जसप्रीत बुमराह
    केएल राहुल विश्व कप में सर्वाधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने, जानिए आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: मार्नस लाबुशेन ने लगाया वनडे करियर का 11वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023

    रोहित शर्मा

    रोहित शर्मा को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कगिसो रबाडा ने किया है सर्वाधिक बार आउट, जानिए आंकड़े कगिसो रबाडा
    वनडे विश्व कप 2023: टूर्नामेंट में लगे 500 छक्के, 48 साल में पहली बार हुआ ऐसा  वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: विराट कोहली 14 घंटे रहे क्रीज पर, जानिए अन्य भारतीयों का हाल वनडे विश्व कप 2023
    इस साल 3 भारतीयों सहित 6 बल्लेबाजों ने बनाए 1,000 से अधिक वनडे रन, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025