NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 से बाहर हो चुके हैं अब तक ये खिलाड़ी
    अगली खबर
    IPL 2024 से बाहर हो चुके हैं अब तक ये खिलाड़ी
    22 मार्च से शुरू होगा IPL 2024 (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 से बाहर हो चुके हैं अब तक ये खिलाड़ी

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 16, 2024
    02:14 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन की शुरुआत होने में अब कुछ दिनों का समय बाकी है।

    22 मार्च से शुरू होने वाले IPL 2024 के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में व्यस्त हैं।

    इस बीच कुछ खिलाड़ियों को चोट के चलते आगामी सीजन से अपना नाम वापस लेना पड़ा है, जबकि कुछ खिलाड़ी व्यक्तिगत कारणों से पीछे हटे हैं।

    आइए IPL 2024 से बाहर हो चुके खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    शमी

    GT को मोहम्मद शमी के रूप में लगा झटका

    गुजरात टाइटंस (GT) के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टखने की चोट के कारण IPL 2024 में नहीं खेल पाएंगे। वह वनडे विश्व कप 2023 के बाद से कोई मैच नहीं खेले हैं।

    BCCI की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक, शमी के टखने की सफलतापूर्वक सर्जरी हो चुकी है। वह जून में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप में भी हिस्सा नहीं ले पायेंगे।

    बता दें कि IPL 2023 में शमी ने सर्वाधिक 28 विकेट चटकाए थे।

    वुड

    LSG के मार्क वुड लीग से हटे 

    टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने मार्क वुड को IPL 2024 से हटाने का फैसला किया।

    वुड पिछले सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की ओर से खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने IPL 2023 में 4 मैचों में 11.82 की औसत और 8.13 की इकॉनमी रेट के साथ 11 विकेट लिए थे।

    उनकी जगह पर LSG ने वेस्टइंडीज के शमर जोसेफ को शामिल किया है।

    कृष्णा

    लगातार दूसरे सीजन में बाहर हुए RR के प्रसिद्ध कृष्णा

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के बाईं क्वाड्रिसेप्स की सर्जरी हुई है, जिसके चलते वह IPL 2024 से बाहर हुए हैं।

    वह चोट के कारण पिछले सीजन में भी नहीं खेल पाए थे। IPL 2022 में उन्होंने 17 मैचों में 19 विकेट चटकाए थे। उस सीजन में RR की टीम उपविजेता रही थी।

    आगामी सीजन के लिए IPL 2024 में कृष्णा की जगह पर अब तक टीम ने कोई खिलाड़ी नहीं जोड़ा है।

    एनगिडी

    DC के लुंगी एनगिडी और हैरी ब्रूक हुए बाहर 

    DC के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोट के चलते आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं। IPL 2022 से वह DC की टीम का हिस्सा थे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल सके थे।

    उनकी जगह पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क को जोड़ा गया है।

    एनगिडी से पहले DC की ओर से हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस लिया था। उन्होंने अपनी दादी की मृत्यु का हवाला देते हुए आगामी सीजन से हटने का फैसला किया था।

    इंग्लैंड

    KKR के जेसन रॉय और गस एटकिंसन हटे 

    इंग्लैंड के जेसन रॉय और गस एटकिंसन भी IPL 2024 से हट चुके हैं।

    रॉय ने व्यक्तिगत कारणो से पीछे हटने का फैसला किया है। KKR ने रॉय की जगह पर फिल सॉल्ट को शामिल किया है।

    तेज गेंदबाज एटकिंसन को ECB ने NOC नहीं दिया। उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए ECB ने ऐसा किया। एटकिंसन की जगह पर श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा को KKR ने अपने साथ जोड़ा है।

    कॉनवे

    CSK के डेवोन कॉनवे हुए चोटिल 

    CSK के डेवोन कॉनवे अंगूठे की चोट के कारण IPL 2024 के पहले हॉफ में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उन्होंने अंगूठे की सर्जरी कराई है और वह लगभग डेढ़ महीने खेल के मैदान से दूर रहेंगे।

    कॉनवे पिछले साल GT के खिलाफ फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच थे। IPL 2023 में उन्होंने 16 मैचों में 672 रन बनाए थे।

    वह अपनी टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    योगी आदित्यनाथ का फैसला, उत्तर प्रदेश में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण योगी आदित्यनाथ
    अहान पांडे और अनीत पड्डा की 'सैयारा' का मुख्य गाना जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  यशराज फिल्म्स
    गिरावट के बावजूद टाटा का इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में दबदबा, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक कार
    माइक्रोसॉफ्ट में फिर हुई छंटनी, 300 से अधिक कर्मचारियों की गई नौकरी  माइक्रोसॉफ्ट

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024 के दौरान शिखर धवन बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स शिखर धवन
    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के शीर्ष-5 गेंदबाजों पर एक नजर  टी-20 क्रिकेट
    ऋषभ पंत का IPL में खेलना मुश्किल, दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं बनाया टीम का हिस्सा- रिपोर्ट ऋषभ पंत

    IPL 2024

    IPL 2024 की नीलामी में SRH ने इन खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम  सनराइजर्स हैदराबाद
    शुभम दुबे 5.8 करोड़ रुपये में बिके, बोले- सोचा नहीं था करोड़पति बनूंगा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 नीलामी: पंजाब किंग्स से हुई भारी चूक, इस गलत खिलाड़ी को खरीद लिया इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली नीलामी में आते हैं तो उन्हें 42-45 करोड़ रुपये मिलते- आकाश चोपड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी फाइनल: मुशीर खान और श्रेयस अय्यर की शतकीय पारियों से मुंबई की स्थिति मजबूत रणजी ट्रॉफी
    तीसरा वनडे: रहमनुल्लाह गुरबाज ने आयरलैंड के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    IPL 2024: क्या है RCB की मजबूती और कमजोरी? आंकड़ो से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    ICC रैंकिंग: रविचंद्रन अश्विन बने टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज, बल्लेबाजों में रोहित शर्मा को फायदा रविचंद्रन अश्विन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025