LOADING...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं 100+ विकेट, शीर्ष पर है यह दिग्गज
अक्षर पटेल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे कर लिए हैं

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं 100+ विकेट, शीर्ष पर है यह दिग्गज

Jul 05, 2026
04:19 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में 4 विकेट से हार झेलनी पड़ी। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 191 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। भारत के लिए कुछ सकारात्मक बातें भी रहीं, जिनमें अक्षर पटेल का 1/20 का प्रदर्शन शामिल है। इस विकेट के साथ वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए। आइए भारत के लिए 100+ विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

अर्शदीप सिंह - 134 विकेट

पिछले साल अर्शदीप सिंह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय बने थे। 88 मैचों में बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 19.44 की औसत और 8.53 की इकॉनमी रेट से 134 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का है। वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 विकेट पूरे करने वाले सबसे तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने महज 64 मैचों में ही यह कारनामा कर दिया था।

#2

जसप्रीत बुमराह - 121 विकेट

आधुनिक युग के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह का नाम अर्शदीप के बाद इस सूची में दूसरे नंबर पर है। बुमराह ने अब तक 95 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 18.08 की औसत और 6.51 की किफायती इकॉनमी के साथ 121 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 है। गौरतलब है कि बुमराह उन गिने-चुने गेंदबाजों में शामिल हैं जिन्होंने तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में 100 से अधिक विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement

#3

हार्दिक पांड्या - 114 विकेट

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100+ विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं। उन्होंने 138 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 27.13 की औसत और 8.34 की इकॉनमी से 114 विकेट लिए हैं। उनके नाम 3 बार 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी दर्ज है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 विकेट का रहा है। हार्दिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले शीर्ष 5 खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Advertisement

#4

अक्षर पटेल - 100 विकेट

जैसा कि बताया गया है कि अक्षर इस विशिष्ट सूची में शामिल होने वाले नवीनत भारतीय गेंदबाज हैं। वह अब 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट पूरे करने वाले एकमात्र भारतीय स्पिनर हैं। उन्होंने साल 2015 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 98 मैचों में 100 विकेट का आंकड़ा पार कर लिया है। अब उनके नाम 21.59 की औसत और 7.38 की इकॉनमी रेट से 100 विकेट हो गए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/21 का रहा है।

Advertisement