NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए शतक
    अगली खबर
    इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए शतक
    शुभमन गिल ने लगाया था न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगाए शतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Dec 26, 2023
    02:33 pm

    क्या है खबर?

    इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ियों ने टी-20 क्रिकेट में कम शिरकत की। ऐसे में कई नए खिलाड़ियों को टी-20 क्रिकेट खेलने का मौका मिला, जिसका फायदा उन्होंने उठाया।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम से 2023 में कुल 5 शतक लगे। प्रमुख खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले सूर्यकुमार यादव ने ही इस साल 2 शतक लगाए।

    आइए इस साल लगे सभी शतकों पर एक नजर डालते हैं।

    सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार यादव बनाम श्रीलंका 

    सूर्यकुमार ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद 112 रन बनाए थे। उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह तीसरा शतक रहा, जिसे उन्होंने 45 गेंदों में पूरा किया।

    उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 137 रन पर ही ढेर हो गई और भारत ने 91 रन से जीत दर्ज की।

    गिल

    शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड 

    शुभमन गिल ने इस साल अपनी बल्लेबाजी से खूब सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 1 फरवरी को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नाबाद 126 रन की पारी खेली।

    यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय का अपना पहला शतक रहा। वह इस प्रारूप में भारत की ओर से शतक लगाने वाले सिर्फ 7वें बल्लेबाज बने।

    उनकी पारी की बदौलत भारत ने 234/4 का स्कोर बनाया और मैच में 168 रन से जोरदार जीत दर्ज की थी।

    गायकवाड़

    रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया

    रुतुराज गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में 52 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

    उनकी पारी की बदौलत भारत ने पहले खेलते हुए 222/3 का स्कोर बनाया था। वह कंगारू टीम के खिलाफ टी-20 प्रारूप में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे।

    दिलचस्प रूप से गायकवाड़ ने पारी का आखिरी ओवर फेंकने आए ग्लेन मैक्सवेल के आखिरी ओवर में से 27 रन बटोरे, जिसमें 3 छक्के भी शामिल थे।

    जायसवाल

    यशस्वी जायसवाल बनाम नेपाल

    एशियाई खेलों में यशस्वी जायसवाल ने नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक (100) लगाया। यह उनके युवा टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा।

    वह 49 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

    उस समय 21 वर्षीय जायसवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बने थे। उन्होंने गिल (23 साल और 146 दिन) का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा था।

    सूर्यकुमार

    सूर्यकुमार यादव बनाम दक्षिण अफ्रीका

    दिसंबर में सूर्यकुमार ने जोहान्सबर्ग में तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक लगाया था।

    उन्होंने प्रोटियाज गेंदबाजों की खूब पिटाई की और 56 गेंदों पर 7 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 100 रन की पारी खेली।

    सूर्यकुमार के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 4 शतक हो गए। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतकों के मामले में रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी की।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    शुभमन गिल

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    संजू सैमसन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी जमीं पर दूसरे सर्वाधिक वनडे शतक वाले भारतीय बनें दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    केएल राहुल के प्रदर्शन पर पड़ रहा कप्तानी के बोझ का असर, जानिए वनडे के आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    भारत ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: अर्शदीप सिंह ने की वनडे करियर की दूसरी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए आंकड़े दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: नीलामी में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली, जानिए कारण इंडियन प्रीमियर लीग
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023, फाइनल: हर्षल पटेल और सुमित कुमार ने लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  विजय हजारे ट्रॉफी
    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम घोषित, कप्तान विलियमसन की हुई वापसी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024 के लिए होने वाली नीलामी के बारे में जानिए सबकुछ इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    टेस्ट सीरीज: जसप्रीत बुमराह का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  जसप्रीत बुमराह
    टेस्ट सीरीज: डीन एल्गर का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दीप्ति शर्मा ने लगातार चौथे टेस्ट में जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    भारत की पहली पारी में एश्ले गार्डनर ने चटकाए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    शुभमन गिल

    वनडे विश्व कप 2023: शुभमन गिल अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से भी हुए बाहर वनडे क्रिकेट
    शुभमन गिल को मिली अस्पताल से छुट्टी, भारत-पाकिस्तान मैच से भी हो सकते हैं बाहर  भारतीय क्रिकेट टीम
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: सितंबर महीने के लिए दो भारतीय खिलाड़ी हुए नामांकित  भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: भारतीय टीम में मिल सकती रुतुराज या यशस्वी को जगह, जानिए कारण वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025