Loading...
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगा चुके हैं ये भारतीय बल्लेबाज
न्यूजीलैंड के खिलाफ कोहली ने लगाया था दोहरा शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगा चुके हैं ये भारतीय बल्लेबाज

Nov 14, 2026
04:14 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है, जो 19 नवंबर को वेलिंगटन में होने वाले मुकाबले से होगी। इसके बाद दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से हेग्ले ओवल में खेला जाएगा। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। सीरीज में भारतीय बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस बीच उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं।

#1 

राहुल द्रविड़ (222 रन, 2003)

पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था।

अहमदाबाद में खेले गए टेस्ट में उन्होंने 387 गेंदों का सामना करते हुए 222 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 28 चौके और एक छक्का लगाया था।

द्रविड़ ने अपनी दूसरी पारी में 73 रन बनाए थे और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 63.80 की औसत से 1,659 रन बनाए थे।

#2 

सचिन तेंदुलकर (217 रन, 1999)

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1999 में न्यूजीलैंड के विरुद्ध टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था।

उन्होंने अपनी पहली पारी में 344 गेंदों में 217 रन बनाए थे। अपनी पारी में उन्होंने 29 चौके लगाए थे।

अहमदाबाद में खेला गया मैच ड्रॉ रहा था।

उनके दोहरे शतक की मदद से भारत ने अपनी पहली पारी 583/7 के स्कोर पर घोषित की थी और मैच आखिरकार ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

ADVERTISEMENT

#3 

विराट कोहली (211 रन, 2016)

विराट कोहली ने 2016 में इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में 211 रन की पारी खेली थी।

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 366 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके लगाए थे। उनकी बदौलत भारत ने पहली पारी 557/5 के स्कोर पर घोषित की थी।

इसके जवाब में कीवी टीम 299 रन पर सिमट गई थी।

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी 216/3 के स्कोर पर घोषित की और आखिर में 321 रन से जीत दर्ज की थी।

ADVERTISEMENT

#4 

पॉली उमरीगर और दिलीप सरदेसाई ने भी लगाए दोहरे शतक 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय पॉली उमरीगर थे।

उन्होंने 1955 के हैदराबाद टेस्ट में 26 चौकों की बदौलत 223 रन बनाए थे। वो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

दिलीप सरदेसाई भी कीवी टीम के विरुद्ध टेस्ट में दोहरा शतक लगाने का कारनामा कर चुके थे।

उन्होंने 1965 में ब्रेबोर्न के मैदान पर अपनी दूसरी पारी में नाबाद 200 रन बनाए थे और मैच को ड्रॉ कराया था।

ADVERTISEMENT