LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट 
बुमराह ने लिए 14 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप 2026 में इन गेंदबाजों ने लिए सर्वाधिक विकेट 

Mar 08, 2026
11:14 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। अहमदाबाद में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से करारी शिकस्त दी। मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255/5 का स्कोर बनाया। जवाब में कीवी टीम 159 रन पर सिमट गई। भारत की इस खिताबी जीत में गेंदबाजों की अहम भूमिका रही। इस बीच टी-20 विश्व कप 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

जसप्रीत बुमराह (14 विकेट)

बुमराह ने फाइनल में अपने 4 ओवर के कोटे में 15 रन देते हुए 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह टी-20 विश्व कप के फाइनल में दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी बने। इस टूर्नामेंट के फाइनल में उनसे बेहतर प्रदर्शन सिर्फ अजंता मेंडिस (4/12 बनाम वेस्टइंडीज, 2012) ने किया। उन्होंने इस संस्करण में 8 मैचों में 12.42 की औसत और 6.21 की इकॉनमी रेट के साथ 14 विकेट लिए।

#2 

वरुण चक्रवर्ती (14 विकेट)

भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती इस संस्करण में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 9 मैचों में 20.50 की औसत के साथ 14 विकेट लिए। इस बीच वह महंगे साबित हुए और उनका इकॉनमी रेट 9.25 का रहा। चक्रवर्ती का इस संस्करण में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देते हुए 3 विकेट (बनाम नामीबिया) लेना रहा। दिलचस्प रूप से चक्रवर्ती ने सभी मैचों में विकेट हासिल किए।

Advertisement

#3

वैन शल्कविक (13 विकेट)

अमेरिका क्रिकेट टीम इस संस्करण में सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी थी। अमेरिका के तेज गेंदबाज वैन शल्कविक ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 मैचों में 7.76 की औसत के साथ 13 विकेट लिए थे। इस बीच उनकी इकॉनमी रेट भी 7 से कम रही थी। शल्कविक ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4-4 विकेट लिए थे। अमेरिका ने नीदरलैंड और नामीबिया को हराया था।

Advertisement

#4 

ब्लेसिंग मुजरबानी (13 विकेट)

जिम्बाब्वे ने ग्रुप मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों को हराते हुए सुपर-8 में प्रवेश किया था। हालांकि, सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम कोई मैच नहीं जीत सकी थी। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के लिए यह संस्करण अच्छा रहा था। उन्होंने 6 मैचों में 14.46 की औसत और 7.88 की इकॉनमी रेट के साथ 13 विकेट लिए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा।

#5 

आदिल राशिद (13 विकेट)

इंग्लैंड की टीम को इस संस्करण में सेमीफाइनल में हार मिली थी। भारतीय टीम ने इंग्लिश टीम को रोमाचंक मुकाबले में शिकस्त दी थी। इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 8 पारियों में 19.23 की औसत और 8.15 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 13 विकेट लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 36 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा। उन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मैच में 2 विकेट चटकाए थे।

Advertisement