NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी-20 सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी-20 सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 
    भुवनेश्वर कुमार इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, टी-20 सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 02, 2024
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच 8 नवंबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो जाएगी।

    सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 नवंबर को और तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज का चौथा और आखिरी मैच 15 नवंबर को होगा।

    भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव होंगे और दक्षिण अफ्रीका की कमान एडेन मार्करम के हाथों में होगी।

    इस बीच दोनों टीमों के बीच टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1

    भुवनेश्वर कुमार 

    भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इस सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 2014 में खेला था। अभी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

    उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 12 टी-20 में 18.50 की औसत के साथ 14 विकेट लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/24 विकेट का रहा है।

    #2

    केशव महाराज 

    सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मुकाबला साल 2022 में खेला था। वह इस सीरीज में भी खेलते हुए नजर आएंगे।

    उन्होंने 11 मैच की 11 पारियों में 23.25 की औसत से 12 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.45 की रही है।

    महाराज एक बार भी 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/32 विकेट का रहा है।

    #3

    रविचंद्रन अश्विन 

    सूची में तीसरे स्थान पर भारत के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ पहला मैच साल 2011 में खेला था। अभी यह खिलाड़ी टी-20 अंतरारष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलता है।

    अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 मुकाबले खेले हैं। इसकी 10 पारियों में 26.18 की औसत से 11 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.20 की रही है।

    अश्विन का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/22 विकेट का रहा है।

    #4

    अर्शदीप सिंह-लुंगी एनगिडी

    दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी और अर्शदीप सिंह संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं।

    एनगिडी ने भारत के खिलाफ अब तक 5 टी-20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 5 पारियों में 15.50 की उम्दा औसत के साथ 10 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/29 विकेट का रहा है।

    अर्शदीप ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैच में 18.30 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/32 विकेट का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अमेरिका के कोलोराडो में इजरायल समर्थकों पर पेट्रोल बम फेंककर जलाने की कोशिश, 6 लोग झुलसे  अमेरिका
    एलन मस्क ने एक्स पर लॉन्च किया एक्सचैट फीचर, मिलेगी बिटकॉइन-स्टाइल सुरक्षा एलन मस्क
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़, भूस्खलन से मचा हाहाकार; अगले 5 दिन नहीं मिलेगी राहत  मानसून
    मुफ्त में बनवा सकते हैं बच्चे का आधार कार्ड, जानिए क्या है तरीका  आधार कार्ड

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट में ये भारतीय खिलाड़ी हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट  टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट क्रिकेट में किए गए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शनों पर एक नजर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट: बतौर सलामी बल्लेबाज एक साल में 1,000 से अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली के पिछली 57 टेस्ट पारियों में सिर्फ 2 शतक, स्पिन गेंदबाज कर रहे परेशान  विराट कोहली

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, टी-20 सीरीज: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और जरुरी आंकड़े  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: निकोलस पूरन ने छक्कों के मामले में हासिल की यह खास उपलब्धि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    ICC रैंकिंग: हार्दिक पांड्या बने दुनिया के नंबर-3 ऑलराउंडर, अर्शदीप सिंह को भी हुआ फायदा हार्दिक पांड्या
    भारत बनाम बांग्लादेश: नीतीश रेड्डी ने जड़ा टी-20 अंतरराष्ट्रीय का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम बांग्लादेश: रिंकू सिंह ने जड़ा तीसरा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रिंकू सिंह
    दूसरे टी-20 में भारत ने बांग्लादेश को हराया, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाई भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका: ट्रिस्टन स्टब्स ने जड़ा अपने टेस्ट करियर का पहला शतक, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रणजी ट्रॉफी: रजत पाटीदार ने 68 गेंदों में जड़ा शतक, हासिल की बड़ी उपलब्धि  रजत पाटीदार
    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम घोषित, शिमरोन हेटमायर की हुई वापसी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025