NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विजय हजारे ट्रॉफी के किसी एक सीजन में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
    अगली खबर
    विजय हजारे ट्रॉफी के किसी एक सीजन में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
    इस सीजन में खूब चला करुण नायर का बल्ला (तस्वीर: एक्स/@karun126)

    विजय हजारे ट्रॉफी के किसी एक सीजन में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jan 19, 2025
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    कर्नाटक क्रिकेट टीम ने विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब पांचवीं बार अपने नाम किया। खिताबी मुकाबले में कर्नाटक क्रिकेट टीम ने विदर्भ क्रिकेट टीम को 36 रन से हराया।

    वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में हुए फाइनल में जीत के लिए मिले 349 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विदर्भ की टीम सभी विकेट खोकर 312 रन ही बना सकी।

    इस बीच एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    एन जगदीसन (830 रन, 2022-23)

    विजय हजारे ट्रॉफी में किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड एन जगदीसन के नाम पर दर्ज है।

    तमिलनाडु के इस बल्लेबाज ने 2022-23 सीजन में 8 पारियों में 138.33 की औसत और 125.37 की स्ट्राइक रेट के साथ 830 रन बनाए थे।

    उस सीजन में जगदीसन ने 5 शतक लगाए थे, जो कि किसी एक सीजन में सर्वाधिक शतकों का नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ था।

    #2 

    पृथ्वी शॉ (827 रन, 2020-21)

    2020-21 में, पृथ्वी शॉ विजय हजारे ट्रॉफी के एक संस्करण में 800 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

    मुंबई के इस स्टार बल्लेबाज ने 8 मैचों में 165.40 की जबरदस्त औसत से 827 रन बनाकर सीजन का समापन किया था। उन्होंने सीजन में एक अर्धशतक के अलावा चार शतक भी लगाए थे।

    उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में 500 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे अधिक स्ट्राइक रेट (138.29) दर्ज किया था।

    #3 

    करुण नायर (779 रन, 2024-25)

    हाल ही में सम्पन्न हुए सीजन में करुण नायर का बल्ला खूब चला था।

    दाएं हाथ के इस अनुभवी बल्लेबाज ने 9 मैचों की 8 पारियों में 389.50 की औसत और 124.04 की स्ट्राइक रेट के साथ 779 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 5 शतक लगाए थे।

    दिलचस्प रूप से उन्होंने लगातार 4 पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया था। वह इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

    जानकारी

    एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बने नायर 

    विदर्भ के कप्तान नायर एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले पहले कप्तान बने। उनके अलावा एक संस्करण में 600 से अधिक रन बनाने वाले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (660 रन, 2022-23), पृथ्वी (650 रन, 2020-21) और मयंक अग्रवाल (651 रन, 2024-25*) हैं।

    #4 

    देवदत्त पडिक्कल (737 रन, 2020-21)

    देवदत्त पडिक्कल के लिए 2020-21 का सीजन बेहद शानदार रहा था।

    बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कर्नाटक की ओर से खेलते हुए 2020-21 में 7 पारियों में 147.40 की औसत और 95.96 की स्ट्राइक रेट के साथ 737 रन बनाए थे। यह आज भी कर्नाटक की ओर से किसी एक सीजन में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है।

    उन्होंने 152 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 3 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विजय हजारे ट्रॉफी
    करुण नायर
    पृथ्वी शॉ
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    भारत के 'टाइगर मैन' वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की आयु में निधन रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान

    विजय हजारे ट्रॉफी

    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: डे-नाइट फॉर्मेट में खेला जाएगा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हरियाणा क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023, सेमीफाइनल: हरियाणा के युवराज सिंह ने लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े लिस्ट-A क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी: हिमांशु राणा ने जमाया लिस्ट-A क्रिकेट करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  घरेलू क्रिकेट
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023, सेमीफाइनल: टी नटराजन ने हरियाणा के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े टी नटराजन

    करुण नायर

    IPL 2023: ऐसे प्रमुख खिलाड़ी जिन्हें नहीं मिला खेलने का मौका, बेंच पर गुजारा पूरा सीजन  इंडियन प्रीमियर लीग
    करुण नायर अगले घरेलू क्रिकेट सत्र में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे  कर्नाटक क्रिकेट टीम
    विजय हजारे ट्रॉफी 2023: करुण नायर ने लगाया लिस्ट-A करियर का 13वां अर्धशतक विजय हजारे ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2023-24: करुण नायर ने लगाया अपने प्रथम श्रेणी करियर का 17वां शतक, जानिए आंकड़े रणजी ट्रॉफी

    पृथ्वी शॉ

    पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में बनाया दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: सौराष्ट्र ने दर्ज की शानदार जीत, पृथ्वी शॉ ने जड़ा तिहरा शतक जयदेव उनादकट
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मुंबई ने असम को पारी और 128 रन से हराया, ऐसा रहा दिन रणजी ट्रॉफी
    न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, इन्हें मिला मौका भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    रविचंद्रन अश्विन ने अपने संन्यास पर कही ये दिलचस्प बात, बोले- मैं और खेल सकता था रविचंद्रन अश्विन
    स्मृती मंधाना 10 वनडे शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं, जानिए उनके आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    सुंदर पिचई भी क्रिकेट टीम खरीदने वाले समूह में शामिल, जानिए कौन-कौन हैं भागीदार गूगल
    भारत बनाम आयरलैंड: प्रतिका रावल ने वनडे में अपना पहला शतक लगाया, ये बनाए रिकॉर्ड्स भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025