Loading...
ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों ने लगातार 2 साल जीते हैं 'एलन बॉर्डर मेडल'
ट्रेविस हेड ने जीता एलन बॉर्डर मेडल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ऑस्ट्रेलिया के इन खिलाड़ियों ने लगातार 2 साल जीते हैं 'एलन बॉर्डर मेडल'

Aug 08, 2026
01:44 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ट्रेविस हेड को 'एलन बॉर्डर मेडल' से सम्मानित किया गया। ये सम्मान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की ओर से साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर मिलता है। हेड ने 2025 में अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। दिलचस्प रूप से हेड लगातार दूसरे साल इस सम्मान को हासिल करने में सफल हुए हैं। इस बीच उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने लगातार 2 साल एलन बॉर्डर मेडल मिला है।

#1 

रिकी पोंटिंग (2006 और 2007)

रिकी पोंटिंग को संयुक्त रूप से सर्वाधिक 4 बार एलन बॉर्डर मेडल से सम्मानित किया गया है।

उन्हें 2004 में पहली बार और 2009 में आखिरी बार साल का सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चुना गया था। 2006 और 2007 में उन्हें लगातार 2 साल ये सम्मान मिला था।

बता दें कि पोंटिंग ने 2005 में 58 पारियों में 56.66 की औसत से 2,833 रन बनाए थे।

उन्होंने 2006 में 43 पारियों में 55.48 की औसत से 2,164 रन बनाए थे।

#2 

माइकल क्लार्क (2012 और 2013)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क को 2012 और 2013 में लगातार 2 साल एलन बॉर्डर मेडल मिला था।

उन्होंने 2011 में 38 पारियों में 47.43 की औसत के साथ 1,518 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक और 7 अर्धशतक शामिल थे।

2012 में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने 32 पारियों में 77.62 की औसत से 2,251 रन बनाए थे।

क्लार्क को 2005 और 2009 में (पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से) भी एलन बॉर्डर मेडल मिला था।

ADVERTISEMENT

#3 

शेन वॉटसन (2010 और 2011)

पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन को 2010 और 2011 को एलन बॉर्डर मेडल मिला था।

2009 में उन्होंने बल्लेबाजी में 51.25 की औसत के साथ 1,794 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक शामिल थे। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 25 की औसत से 38 विकेट लिए थे।

2010 में वॉटसन ने बल्लेबाजी में 36.31 की औसत से 1,961 रन बनाए थे। उस साल उन्होंने गेंदबाजी में 26 की औसत से 48 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT

#4 

डेविड वार्नर (2016 और 2017)

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर भी इस सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने 2016 और 2017 में लगातार 2 साल ये प्रतिष्ठित सम्मान हासिल किया था।

वार्नर ने 2015 में 39 पारियों में 53.32 की औसत के साथ 1,973 रन बनाए थे। उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे।

इसके बाद 2016 में उन्होंने 52 पारियों में 47.48 की औसत के साथ 2,374 रन बनाए थे, जिसमें 9 शतक शामिल हैं।

#5 

ट्रेविस हेड (2025 और 2026)

एलन बॉर्डर मेडल 2026 के लिए हेड को 153 वोट मिले।

हेड ने 2025 में तीनों प्रारूप को मिलाकर 30 मैच खेले, जिसमें 34.67 की औसत से 1,283 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 170 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाए थे।

इस साल उन्होंने अब तक 330 रन बनाए हैं।

इस साल एलन बॉर्डर मेडल के लिए तेज गेंदबाज स्टार्क को 150 वोट मिले। इसी क्रम में कैरी को 152 वोट मिले थे।

ADVERTISEMENT