LOADING...
ICC ने लॉर्ड्स और लाहौर की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया, डिमेरिट अंक भी दिए
न्यूजीलैंड को लॉर्ड्स टेस्ट में 115 रन से मिली थी शिकस्त (तस्वीर: एक्स/@NZC)

ICC ने लॉर्ड्स और लाहौर की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया, डिमेरिट अंक भी दिए

Jun 09, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने लॉर्ड्स और लाहौर स्टेडियम की पिचों को असंतोषजनक' करार दिया है। दरअसल, लॉर्ड्स के मैदान पर हाल ही में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच सीरीज का पहला टेस्ट खेला गया था। वहीं, लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का तीसरा वनडे खेला गया था। अब इन दोनों मैदानों को ICC ने एक-एक डिमेरिट अंक भी दिया है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

नियम

5 साल की अवधि के लिए सक्रिय रहते हैं डिमेरिट अंक

दोनों वेन्यू पर मौजूद मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट (लॉर्ड्स) और ग्रीम ला ब्रूय (गद्दाफी स्टेडियम) ने मैच अधिकारियों और कप्तानों की चिंताओं को बताते हुए अपनी रिपोर्ट सौंपी। इन रिपोर्ट्स के मूल्यांकन के बाद दोनों पिचों को 'असंतोषजनक' माना गया। बता दें कि जब किसी मैदान को 6 डिमेरिट अंक मिलते हैं, तो उसे 12 महीने की अवधि के लिए किसी भी अंतरराष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने से निलंबित कर दिया जाता है।

लॉर्ड्स टेस्ट

लॉर्ड्स टेस्ट में 4 गेंदबाजों ने लिए 5 विकेट हॉल

इंग्लैंड ने पहली पारी में काइल जैमीसन की घातक गेंदबाजी (5/62) के सामने 140 रन बनाए। जवाब में मेहमान टीम 113 रन पर ही सिमट गई, जिसमें ओली रॉबिन्सन ने 5 विकेट लिए। पहली पारी के आधार पर बढ़त लेने वाली मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 226 रन बनाए। आखिर में जीत के लिए मिले 254 रन का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड 138 पर सिमट गई। गस एटकिंसन ने आखिरी पारी में 5 विकेट लिए।

Advertisement

जानकारी

सिर्फ 996 गेंदों में निकला लॉर्ड्स टेस्ट का परिणाम 

इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच हुआ लॉर्ड्स टेस्ट 996 गेंदों में समाप्त हुआ। यह लॉर्ड्स के मैदान पर गेंदों के लिहाज से दूसरा सबसे छोटा टेस्ट (जिसमें 4 पारियां हुई हो) साबित हुआ। इससे पहले 1888 में एशेज का मैच सिर्फ 792 गेंदों में समाप्त हुआ था।

Advertisement