Loading...
द हंड्रेड: रयान रिकेल्टन ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े
रयान रिकेल्टन ने पूरे किए 5000 टी-20 रन

द हंड्रेड: रयान रिकेल्टन ने पूरे किए 5,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े

Aug 10, 2026
02:22 pm

क्या है खबर?

द हंड्रेड टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स ने वेल्श फायर को 71 रन से हराकर नॉकआउट चरण में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस जीत से टीम की नेट रन रेट बढ़ने के साथ शीर्ष 3 में जगह बनाने की उम्मीद भी बढ़ गई है। मुकाबले में सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 40 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान 22वां रन बनाते ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 5,000 रन भी पूरे कर लिए।

मजबूती

रिकेल्टन और मार्श ने दी सनराइजर्स को मजबूती

मिचेल मार्श और रिकेल्टन ने 51 गेंदों में 89 रनों की सलामी साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। मार्श ने 34 गेंदों में 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

रिकेल्टन ने मात्र 22 गेंदों में 40 रन की तूफानी पारी खेलकर अहम योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 3 बेहतरीन छक्के भी जड़े।

इससे सनराइजर्स को 201/4 का विशाल स्कोर बनाने में मदद मिली। जवाब में वेल्श फायर केवल 130/6 का स्कोर ही बना सकी।

करियर

कैसा रहा है रिकेल्टन का टी-20 करियर?

क्रिकइंफो के अनुसार, रिकेल्टन ने अपने टी-20 करियर में अब तक कुल 177 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 170 पारियों में 32.16 की औसत से 5,018 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 149.43 की रही। दक्षिण अफ्रीका के इस खिलाड़ी ने 34 बार 50 से अधिक के स्कोर बनाए हैं, जिनमें 4 शतक भी शामिल हैं।

उनके 741 रन 29 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 28.50 की औसत से आए हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में शानदार रहा है रिकेल्टन का प्रदर्शन

रिकेल्टन ने अपने डेब्यू द हंड्रेड सीजन में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 7 मैचों में 45.66 के औसत से 274 रन अपने नाम किए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाते हुए शानदार 173.41 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

इसी तरह उन्होंने 35 SA20 मैचों में 43.51 की औसत से 1,349 रन भी बनाए हैं।

इसके अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 26 मैचों में 34.83 की औसत से 836 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT