टी-20 विश्व कप 2026 के समापन समारोह में बिखरे रंग, इन कलाकारों ने दी प्रस्तुति
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के समापन समारोह की शुरुआत नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुई। सबसे पहले पंजाबी गायक सुखबीर सिंह ने जोरदार प्रस्तुति दी। इसके बाद अमेरिकी-स्पेनिश गायक रिकी मार्टिन ने अपने गानों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायिका फाल्गुनी पाठक भी प्रस्तुति देते हुए नजर आईं। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें कार्यक्रम का वीडियो
The crowd in Ahmedabad grooves to Sukhbir's 𝘪𝘴𝘩𝘲 𝘵𝘦𝘳𝘢 𝘵𝘢𝘥𝘱𝘢𝘷𝘦 ahead of the #T20WorldCup Final 🎵🕺
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 8, 2026
Catch the performances LIVE, broadcast details ▶️ https://t.co/Wf4VaE4pSJ pic.twitter.com/zsZiAM20B8
परिचय
कौन है रिकी मार्टिन?
2 बार ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी मार्टिन, लोकप्रिय प्यूर्टो रिकन गायक, गीतकार और एक अभिनेता भी हैं। उन्हें सबसे ज्यादा 'लिविन' ला विडा लोका' के लिए जाना जाता है जो 1999 का लोकप्रिय हिट पॉप गाना है। इसने रिकी को वैश्विक स्तर पर रातों-रात चमका दिया था। उनके अन्य लोकप्रिय गानों में 'द कप ऑफ लाइफ', 'मारिया' और 'शी बैंग्स' शामिल हैं। बतौर अभिनेता उन्हें 'द असासिनेशन ऑफ जियानी वर्साचे' और 'जनरल हॉस्पिटल' जैसी सीरीज में देखा गया है।