Loading...
ब्राजील फुटबॉल टीम ने ऐतिहासिक मैच में भारत को 4-0 से हराया 
ब्राजील फुटबॉल टीम ने भारत को हराया (तस्वीर: एक्स/@IndianFootball)

ब्राजील फुटबॉल टीम ने ऐतिहासिक मैच में भारत को 4-0 से हराया 

Oct 03, 2026
09:58 pm

क्या है खबर?

ब्राजील फुटबॉल टीम ने अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैच में भारतीय फुटबॉल टीम को 4-0 से हराया। कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में ब्राजील से सैमुअल लीनो ने 2 गोल किए। उनके अलावा एस्टेवाओ और पेड्रो ने एक-एक गोल किए। भारत की ओर से कोई भी गोल नहीं देखने को मिला। यह भारत और ब्राजील की सीनियर पुरुष टीमों के बीच पहला ही मुकाबला था, जिसमें भारत की धरती पर कुछ नामी सितारे खेलते हुए नजर आए।

पहला हाफ 

पहले हाफ में ब्राजील ने किए 2 गोल 

ब्राजील ने शुरुआत से दबाव बनाने की कोशिश की और मैच के 8वें मिनट में विनिसियस जूनियर की कोशिश को गोलकीपर गुरप्रीत ने नाकाम किया।

इस बीच 15वें मिनट में भारत के मनवीर के प्रयास को मार्क्विनहोस ने विफल कर दिया।

मैच के 28वें मिनट में एस्टेवाओ ने पहले भारतीय रक्षापंक्ति को छकाया और फिर जोरदार किक से गोल किया। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत के हाथों से टकराकर गेंद नेट में जा उलझी।

वहीं, 42वें मिनट पर पेड्रो ने गोल किया।

दूसरा हाफ 

ऐसा रहा दूसरा हाफ 

पहले हाफ में 2 गोल की बढ़त बनाने के बाद ब्राजील ने दूसरे हाफ में भी अपना वर्चस्व बरकरार रखा।

मैच के 58वें मिनट में पेड्रो के पास पर सैमुअल लीनो ने बेहतरीन गोल करते हुए स्कोर 3-0 कर दिया।

इसके बाद निर्धारित 90 मिनट तक ब्राजील ने कई और मौके बनाए, लेकिन गोल नहीं हुआ।

आखिर में स्टॉपेज टाइम में लीनो ने शानदार गोल करते हुए स्कोर 4-0 कर दिया।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

आंकड़े 

ब्राजील ने 65 प्रतिशत गेंद पर रखा कब्जा 

मैच में ब्राजील ने गोल करने की 21 बार कोशिश की और 7 बार टारगेट पर शॉट लगाए।

भारत ने 7 बार कोशिश की और वह 2 बार टारगेट पर शॉट लगाने में सफल रही।

मैच में ब्राजील का 65 प्रतिशत समय में बॉल पर कब्जा रहा और उन्हें 8 कॉर्नर भी मिले।

इसी तरह भारत का मैच में 35 प्रतिशत बॉल पर कब्जा रहा और उन्हें 6 कॉर्नर मिले।

ADVERTISEMENT