Loading...
टेस्ट क्रिकेट: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज की धरती पर कब जीती है सीरीज?
मिस्बाह की कप्तानी में जीता था पाकिस्तान (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज की धरती पर कब जीती है सीरीज?

Jul 25, 2026
05:31 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में काफी कठिनाई हुई है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में टेस्ट सीरीज जीतने में लगभग 60 साल का समय लगाया। अब तक सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में खेलते हुए टेस्ट सीरीज जीतने में सफलता हासिल की है। अब बाबर आजम की कप्तानी में टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर मौजूद है। इस बीच पाकिस्तान द्वारा वेस्टइंडीज की धरती पर जीती गई सीरीज के बारे में जानते हैं।

प्रदर्शन 

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में हारी हैं 4 टेस्ट सीरीज 

पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज की धरती पर उनके खिलाफ 1958 में पहली बार टेस्ट सीरीज खेली थी, जिसे कैरेबियाई टीम ने 3-1 से जीता था।

अब तक पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज में कुल 9 टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया है, जिसमें से 4 में उन्हें हार मिली है और 4 ही ड्रॉ रही है। इस बीच पाकिस्तान ने सिर्फ एक सीरीज जीती थी।

बता दें कि 2017 में खेली गई टेस्ट सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था।

2017

मिस्बाह उल हक की कप्तानी में पाकिस्तान ने रचा था इतिहास 

मिस्बाह उल हक की कप्तानी में पाकिस्तान ने सबीना पार्क में खेले गए पहले टेस्ट को 7 विकेट से जीता था। उस मैच में यासिर शाह ने कुल 8 और मोहम्मद आमिर ने 7 विकेट लिए थे।

सीरीज के दूसरे टेस्ट को मेजबान टीम ने 106 रन से जीता था। जीत में रोस्टन चेज ने पहली पारी में शतक (131) लगाया था।

तीसरे टेस्ट को पाकिस्तान ने 101 रन से जीता था।

ADVERTISEMENT

बल्लेबाज 

सीरीज में इन बल्लेबाजों ने बनाए थे सर्वाधिक रन 

टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन रोस्टन चेज ने बनाए थे। उन्होंने 6 पारियों में 100.75 की औसत के साथ 403 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक शामिल थे।

कप्तान मिस्बाह ने 6 पारियों में 67.75 की औसत के साथ 271 रन बनाए थे। उन्होंने नाबाद 99 रन की सर्वोच्च पारी के साथ 3 अर्धशतक लगाए।

पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज अजहर अली ने 43.50 की औसत से 261 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

गेंदबाज 

इन गेंदबाजों ने लिए थे सर्वाधिक विकेट 

पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर ने 3 मैचों की 6 पारियों में 21.96 की औसत से सर्वाधिक 25 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

उन्होंने 3 ही पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।

शैनन गेब्रियल ने 18.80 की औसत के साथ 15 विकेट अपने नाम किए।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने 6 पारियों में 19.20 की औसत से 15 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT