LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: WTC के इतिहास में इन सलामी जोड़ियों ने 250+ रन की साझेदारियां की
लैथम और कॉनवे ने लगाए बड़े शतक (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

टेस्ट क्रिकेट: WTC के इतिहास में इन सलामी जोड़ियों ने 250+ रन की साझेदारियां की

Dec 18, 2025
02:34 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का इस समय चौथा चक्र खेला जा रहा है। 2019 से टेस्ट प्रारूप में यह चैंपियनशिप खेली जा रही है, जिसमें द्विपक्षीय सीरीज का महत्व बढ़ गया है। WTC 2025-27 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम की सलामी जोड़ी ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 323 रन की साझेदारी की। इस बीच WTC इतिहास में 250+ रन की साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ियों के बारे में जानते हैं।

#`1 

डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (323 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2025)

कॉनवे और लैथम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बे ओवल टेस्ट की पहली पारी में बड़े शतक लगाए। इस सलामी जोड़ी ने 520 गेंदों में 323 रन की साझेदारी की। यह WTC के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बन गया है। मैच में कीवी कप्तान लैथम ने 137 रन बनाए, जबकि कॉनवे पहले दिन के खेल की समाप्ति तक नाबाद 178 रन बनाए हुए हैं।

#2 

मयंक अग्रवाल और रोहित शर्मा (317 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2019)

भारत के मयंक अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ विशाखपत्तनम टेस्ट में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ मिलकर 317 रन की साझेदारी की थी। मयंक ने 23 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 215 रन बनाए थे। रोहित ने 176 रन की पारी खेली थी। भारत ने वो मैच 203 रन से जीता था। दिलचस्प रूप से रोहित ने दूसरी पारी में 127 रन बनाए थे।

Advertisement

#3 

आबिद अली और शान मसूद (278 रन बनाम श्रीलंका, 2019)

पाकिस्तान के आबिद अली और शान मसूद ने 2019 में श्रीलंका के खिलाफ अपनी दूसरी पारी में 278 रन की साझेदारी की थी। कराची टेस्ट में आबिद ने दूसरी पारी में 174 रन बनाए थे और उनके जोड़ीदार मसूद 135 रन बनाकर आउट हुए थे। इन दोनों शतकों की मदद से पाकिस्तान ने अपनी दूसरी पारी 555/3 के स्कोर पर घोषित की थी और आखिरकार मेजबान टीम ने मैच को 263 रन से जीता था।

Advertisement

#4 

अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक (252* रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2022)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2022 में सीरीज का पहला रावलपिंडी टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। उस मैच में अब्दुल्ला शफीक और इमाम-उल-हक की सलामी जोड़ी ने पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान 252 रन की अटूट साझेदारी की थी। इस बीच शफीक 136 और इमाम 111 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहे थे। दिलचस्प रूप से इमाम ने पहली पारी के दौरान भी बड़ा शतक (157) लगाया था।

Advertisement