Loading...
टेस्ट क्रिकेट: बाएं हाथ के इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट
सर्वाधिक टेस्ट विकेट वाले बाएं हाथ के गेंदबाज हैं स्टार्क (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: बाएं हाथ के इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट

Aug 13, 2026
02:48 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले डार्विन टेस्ट के दौरान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज बने हैं। टेस्ट के पहले दिन में बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम, स्टार्क के टेस्ट करियर के 434वें विकेट साबित हुए। आइए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

मिचेल स्टार्क

स्टार्क ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2011 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक कुल 106 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 203 पारियों में लगभग 26 की औसत से 430+ विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने 18 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/58 का रहा है।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में टेस्ट में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ शेन वॉर्न (708), नाथन लियोन (567*) और ग्लेन मैक्ग्रा (563) ने लिए हैं।

#2 

रंगना हेराथ

इस मामले में स्टार्क ने रंगना हेराथ का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि पूर्व श्रीलंकाई स्पिनर ने अपने टेस्ट करियर में 93 मैचों में 28.07 की औसत के साथ 433 विकेट लिए थे।

उन्होंने 34 पारियों में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था।

टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 127 रन देते हुए 9 विकेट लेना रहा।

उन्होंने 2018 में अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेला था।

ADVERTISEMENT

#3 

वसीम अकरम

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वसीम अकरम का टेस्ट करियर शानदार रहा था।

उन्होंने 104 मैच की 181 पारियों में 23.62 की औसत से 414 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 25 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/119 का रहा था।

अपने टेस्ट करियर का आगाज उन्होंने 1985 में किया था। आखिरी बार वह 2002 में खेले थे।

दिलचस्प रूप से वह 100 टेस्ट खेलने वाले पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बने थे।

ADVERTISEMENT

#4 

डेनियल विटोरी 

डेनियल विटोरी भी इस सूची का हिस्सा हैं।

पूर्व कीवी स्पिनर ने 113 टेस्ट में 34.36 की औसत से 362 विकेट लिए थे। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 87 रन देकर 7 विकेट लेना रहा था।

उन्होंने 20 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

वह न्यूजीलैंड की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। कीवी टीम में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ टिम साउथी (391) और रिचर्ड हेडली (431) ने लिए थे।

ADVERTISEMENT