टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका की धरती पर इन भारतीय कप्तानों ने लगाए हैं शतक
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को 15 अगस्त से श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। शुभमन गिल की कप्तानी में मेहमान टीम इस चुनौती के लिए तैयार है। अब तक सीमित समय में गिल ने टीम का नेतृत्व करते हुए बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया है। वह श्रीलंका दौरे पर भी रन बनाना चाहेंगे। इस बीच उन भारतीय कप्तानों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने श्रीलंका में खेलते हुए शतक लगाए हैं।
#1
सचिन तेंदुलकर
पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 1997 में खेले गए 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2 शतक लगाए थे।
कोलंबो में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में तेंदुलकर ने अपनी पहली पारी में 143 रन बनाए थे।
उनके शतक की मदद से भारत ने अपनी पहली पारी 537/8 के स्कोर पर घोषित की और मैच ड्रॉ रहा था।
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने 139 रन बनाए थे और मैच ड्रॉ रहा था।
शतक
श्रीलंका के खिलाफ तेंदुलकर ने लगाए थे कुल 9 शतक
तेंदुलकर को श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद था। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 9 टेस्ट शतक लगाए थे।
उन्होंने इस टीम के खिलाफ 25 मैचों की 36 पारियों में 60.45 की दमदार औसत से 1,995 रन बनाए थे। इस बीच वह 9 शतकों के अलावा 6 अर्धशतक भी लगा चुके थे।
तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में संन्यास ले लिया था, लेकिन वह आज भी दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।
#2
विराट कोहली
विराट कोहली ने 2015 के दौरे पर पहली पारी में 103 रन बनाए थे। इसके बावजूद भारत वो मैच हारा था।
इसके बाद 2017 में सीरीज के पहले टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 103 रन बनाए थे। भारत ने उस मैच को 304 रन से जीता था।
बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारत ने 2015 की सीरीज को 2-1 से और 2017 की सीरीज को 3-0 से जीता था।
शतक
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ लगाए थे 5 टेस्ट शतक
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली ने भी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में 5 शतक लगाए थे।
उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 11 टेस्ट की 18 पारियों में 67.81 की औसत के साथ 1,085 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 243 रन रहा था।
वह श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ एक पारी में शून्य पर आउट हुए थे। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 2022 में अपना आखिरी टेस्ट में खेला था।