Page Loader
टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज 
स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों में जड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@surreycricket)

टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज 

Jul 04, 2025
06:42 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक लगाया। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुमार हुए। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

गिल्बर्ट जेसोप (76 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1902)

इंग्लैंड के गिल्बर्ट जेसोप इस सूची में शीर्ष पर कायम हैं। उन्होंने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ओवल टेस्ट की अपनी दूसरी पारी में शतक लगाया था। उन्होंने जीत के लिए मिले 263 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 76 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। वह 104 रन बनाकर आउट हुए थे। उस रोमांचक मुकाबले को इंग्लैंड ने 1 विकेट से अपने नाम किया था।

#2 

जॉनी बेयरस्टो (77 गेंद बनाम न्यूजीलैंड, 2022)

जॉनी बेयरस्टो ने 2022 में नॉटिंघम में खेले गए टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में शतक लगाया था। उन्होंने सिर्फ 77 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी और 92 गेंदों में 136 रन बनाए थे। उनके इस शतक की मदद से मेजबान टीम ने जीत के लिए मिले 299 रन के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था।

#3 

हैरी ब्रूक बनाम (80 गेंद बनाम पाकिस्तान, 2022)

हैरी ब्रूक ने अपने टेस्ट क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने 2022 में पाकिस्तान दौरे पर एक से बढ़कर एक पारियां खेलीं थी। इसी क्रम में ब्रूक ने रावलपिंडी में खेले गए टेस्ट में अपनी पहली पारी में 116 गेंदों में 153 रन बनाए थे। उन्होंने सिर्फ 80 गेंदों में अपने शतक को पूरा किया था। इंग्लैंड ने उस मुकाबले को 74 रन से अपने नाम किया था।

#4 

जेमी स्मिथ (80 गेंद बनाम भारत, 2025)

स्मिथ जब बल्लेबजाी करने आए तो इंग्लैंड के 5 बल्लेबाज सिर्फ 84 रन पर पवेलियन लौट गए थे। इसके बावजूद उन्होंने संयम नहीं दिखाया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। स्मिथ ने ब्रूक के साथ मिलकर अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया। स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाजों की खूब पिटाई की। यह उनके युवा टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा शतक साबित हुआ।