Loading...
टेस्ट क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक 
तंजीद ने पहले टेस्ट में लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ABsay_ek)

टेस्ट क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश के इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक 

Aug 14, 2026
11:06 am

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का वर्चस्व रहा है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के दूसरे चक्र (2021-2023) का खिताब भी कंगारू टीम ने जीता था। ऐसे में इस टीम के खिलाफ रन बनाना हर बल्लेबाज का सपना होता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने डार्विन टेस्ट में अपनी पहली पारी में 101 रन बनाकर प्रभावित किया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट शतक जड़ने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

शहरयार नफीस (138 रन, 2006)

बांग्लादेश के पूर्व बल्लेबाज शहरयार नफीस ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फतुल्लाह टेस्ट में शतक लगाया था।

उन्होंने अपनी पहली पारी में 189 गेंदों में 19 चौकों की मदद से 138 रन बनाए थे।

उनके शतक की बदौलत बांग्लादेश ने पहली पारी में 427 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेहमान टीम 269 रन ही बना सकी थी।

इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी 148 रन पर सिमटी और ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से मैच जीता था।

#2 

तंजीद हसन तमीम (101 रन, 2026)

सलामी बल्लेबाज तंजीद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले सिर्फ दूसरे ही बांग्लादेशी बने।

उन्होंने अपनी पहली पारी में 197 गेंदों का सामना करते हुए 101 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया।

यह 25 साल के तंजीद का टेस्ट करियर का पहला ही शतक साबित हुआ।

वह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट में शतक लगाने वाले बांग्लादेश के पहले ही बल्लेबाज बने। यह ऑस्ट्रेलिया में उनकी पहली ही पारी थी।

ADVERTISEMENT

जानकारी

2022 के बाद घर से बाहर शतक लगाने वाले बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज 

क्रिकबज के मुताबिक, यह 2022 में डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महमुदुल हसन जॉय के 137 रन के बाद, बांग्लादेशी सलामी बल्लेबाज द्वारा घर से बाहर लगाया गया पहला शतक भी है।

ADVERTISEMENT

#3 

ऑस्ट्रेलिया के इन बल्लेबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ लगाए हैं शतक

ऑस्ट्रेलिया के 8 बल्लेबाज बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में शतक लगा चुके हैं।

इनमें से स्टीव वॉ, डेरेन लेहमन और डेविड वार्नर 2-2 शतक लगा चुके हैं।

इनके अलावा रिकी पोंटिंग, जेसन गिलेस्पी, माइक हसी, एडम गिलक्रिस्ट, और मार्टिन लव ने एक-एक शतक लगाए थे।

दिलचस्प रूप से गिलेस्पी बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले इकलौते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2006 में चटगांव टेस्ट में नाबाद 201 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT