Loading...
टेस्ट क्रिकेट: बांग्लादेश के इन तेज गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक 5 विकेट हॉल
हसन महमूद ने लिए 6 विकेट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: बांग्लादेश के इन तेज गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक 5 विकेट हॉल

Aug 13, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले डार्विन टेस्ट में घातक गेंदबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 6 विकेट लिए। हसन की उम्दा गेंदबाजी के ही चलते ऑस्ट्रेलियाई पारी सिर्फ 198 रन पर सिमट गई। यह ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में न्यूनतम स्कोर है। इस बीच बांग्लादेश की ओर से सर्वाधिक बार 5 विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

शहादत हुसैन (4)

बांग्लादेश के पूर्व खिलाड़ी शहादत हुसैन ने अपने टेस्ट करियर में 38 मैच खेले थे, जिसमें 51.81 की औसत के साथ 72 विकेट लिए थे। उन्होंने 4 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए थे।

इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 27 रन पर 6 विकेट लेना रहा।

उन्होंने 2005 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था और 2015 में पाकिस्तान के विरुद्ध आखिरी मैच खेला था।

#2 

हसन महमूद (3)

हसन महमूद ने 17 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 55 रन देते हुए 6 विकेट लिए। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ही 5 विकेट हॉल रहा।

हसन ने विदेशी सरजमीं पर 9 टेस्ट खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 26.03 की औसत से 30 विकेट लिए हैं।

उन्होंने अपने करियर के सभी 5 विकेट हॉल विदेशी सरजमीं पर ही लिए हैं। इ

स साल उन्होंने अब तक 2 टेस्ट में 6 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

रोबिउल इस्लाम (2)

रोबिउल इस्लाम इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। दाएं हाथ के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने टेस्ट करियर में 2 बार, 5 विकेट हॉल लिए थे।

उन्होंने 9 टेस्ट खेले थे, जिसकी 17 पारियों में 39.68 की औसत के साथ 25 विकेट अपने नाम किए थे।

इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 71 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा था।

उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2014 में खेला था।

ADVERTISEMENT

#4 

नाहिद राणा (2)

बांग्लादेश के युवा गेंदबाज नाहिद राणा ने 2024 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

उन्होंने अब तक 12 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 36.84 की औसत के साथ 38 विकेट चटकाए हैं। इस बीच उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।

23 वर्षीय गेंदबाज का पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 40 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT