Loading...
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में लिया तीसरा 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े 
हसन महमूद ने मैच में घातक गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में लिया तीसरा 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े 

Aug 13, 2026
11:35 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी की है। मैच के पहले दिन उन्होंने 5 विकेट हॉल और कुल 6 विकेट अपने नाम किए। ये उनके टेस्ट करियर का तीसरा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ही 5 विकेट हॉल रहा। वह ऑस्ट्रेलिया में 5 विकेट हॉल लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज भी बने। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही हसन की गेंदबाजी 

हसन शुरूआत से ही ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर दबाव बनाते नजर आए।

उन्होंने पहले दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। ट्रेविस हेड 22 और जेक वेदराल्ड 23 रन बनाकर हसन की गेंद पर आउट हुए।

इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ (71), पैट कमिंस (9), मिचेल स्टार्क (1) और नाथन लियोन (7) का विकेट लिया।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 198 रन पर समाप्त हो गई। हसन ने 17 ओवर में 3 मेडन के साथ 55 रन दिए।

दूसरे

हसन ने हासिल की ये उपलब्धि 

हसन अब बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने वाले तेज गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।

पहले स्थान पर शहादत हुसैन हैं, जिन्होंने 38 टेस्ट की 60 पारियों में 4 बार 5 विकेट हॉल लिए थे।

हसन भारत और पाकिस्तान की धरती पर भी 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।

वह बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में 6 विकेट चटकाए हैं।

ADVERTISEMENT

विदेशी

विदेशी सरजमीं पर कमाल के हैं हसन के आंकड़े 

हसन ने विदेशी सरजमीं पर 9 टेस्ट खेले हैं और इसकी 15 पारियों में 26.03 की औसत से 30 विकेट लिए हैं।

उन्होंने अपने करियर के सभी 5 विकेट हॉल विदेशी सरजमीं पर ही लिए हैं। इस साल उन्होंने 2 टेस्ट में 6 विकेट चटकाए हैं।

उन्होंने मोहम्मद रफीक (5/62, 2006) का रिकॉर्ड तोड़ा है। अब वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले बांग्लादेश के गेंदबाज भी बन गए हैं।

ADVERTISEMENT

करियर

ऐसा रहा है हसन का करियर 

हसन ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2024 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 15 मुकाबले खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 29.71 की औसत से 42 विकेट लिए हैं। इस खिलाड़ी ने 3 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन इसी मैच में आया है।

अपने डेब्यू साल में हसन ने 9 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 16 पारियों में 28.30 की औसत से 30 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT