LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: न्यूजीलैंड की ओर से पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां
कॉनवे और टॉम लैथम ने की बड़ी साझेदारी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: न्यूजीलैंड की ओर से पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियां

Dec 18, 2025
03:50 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ बे ओवल टेस्ट में बड़े शतक लगाए। इस सलामी जोड़ी ने कैरेबियाई गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 323 रन की बड़ी साझेदारी की। यह कीवी टीम से पहले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी बन गई। इस बीच टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड से पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में जानते हैं।

#1 

टेरी जार्विस और ग्लेन टर्नर (387 रन बनाम वेस्टइंडीज,  1972)

न्यूजीलैंड के ग्लेन टर्नर ने 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। उनके जोड़ीदार टेरी जार्विस ने 182 रन की पारी खेली थी। इस सलामी जोड़ी ने 387 रन की बड़ी साझेदारी की थी। जार्विस और टर्नर की पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने अपनी इकलौती पारी 543/3 पर घोषित की थी और मैच आखिर में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

#2 

डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम (323 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2025)

कीवी कप्तान लैथम ने अपने टेस्ट करियर का 15वां शतक लगाया। कॉनवे का यह टेस्ट करियर का छठा शतक साबित हुआ। इस सलामी जोड़ी ने 520 गेंदों में 323 रन की साझेदारी की। यह WTC के इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बन गया है। मैच में कीवी कप्तान लैथम ने 137 रन बनाए, जबकि कॉनवे पहले दिन के खेल की समाप्ति तक नाबाद 178 रन बनाए हुए हैं।

Advertisement

#3 

स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स (276 रन बनाम इंग्लैंड, 1930)

1930 में वेलिंग्टन में खेले गए टेस्ट में न्यूजीलैंड के स्टीवी डेम्पस्टर और जैकी मिल्स ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाए थे। डेम्पस्टर ने 136 रन और मिल्स ने 117 रन की पारियां खेलीं थी। इन दोनों ने मिलकर 276 रन की साझेदारी भी की थी। डेम्पस्टर के लिए वो मुकाबला अच्छा रहा था क्योंकि इस सलामी बल्लेबाज ने दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे। हालांकि, उस मैच को इंग्लैंड ने ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की थी।

Advertisement

#4 

टॉम लैथम और जीत रावल (254 रन बनाम बांग्लादेश,  2019)

न्यूजीलैंड ने 2019 में हैमिल्टन टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 52 रन से हराया था। उस मैच में लैथम और जीत रावल ने मिलकर पहले विकेट के लिए 254 रन की साझेदारी की थी। जीत ने 19 चौकों और 1 छक्के की मदद से 132 रन बनाए थे। लैथम 248 गेंदों में 161 रन बनाकर आउट हुए थे। न्यूजीलैंड ने अपनी इकलौती पारी 715/6 पर घोषित की थी। बांग्लादेश ने 234 और 429 के स्कोर किए थे।

Advertisement