Loading...
टेस्ट क्रिकेट: वेस्टइंडीज की धरती पर सर्वोच्च पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज
अब्दुल्ला शफीक ने दूसरे टेस्ट में लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: वेस्टइंडीज की धरती पर सर्वोच्च पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज

Aug 06, 2026
10:29 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 8 विकेट से शिकस्त दी और 2 मैचों की सीरीज को 1-1 से समाप्त किया। त्रिनिडाड में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान की जीत के नायक अब्दुल्ला शफीक रहे, जिन्होंने अपनी पहली पारी में बड़ा शतक (160*) लगाया। उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इस बीच वेस्टइंडीज की धरती पर सर्वोच्च पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

हनीफ मोहम्मद (337 रन, 1958)

पाकिस्तान ने 1958 में वेस्टइंडीज दौरे पर पहले ब्रिज टाउन टेस्ट को ड्रॉ खेला था।

उस मुकाबले में वेस्टइंडीज के 579/9 (पारी घोषित) के जवाब में पाकिस्तानी पारी 106 रन पर सिमटी थी।

इसके बाद फॉल-ऑन खेलते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान हनीफ मोहम्मद ने तिहरा शतक लगाया था।

पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 24 चौकों की मदद से 337 रन बनाए और मैच आखिरकार ड्रॉ रहा था।

#2 

वजीर मोहम्मद (189 रन, 1958)

पाकिस्तान ने 1958 के 5वें टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 1 रन से हराया था।

पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए उस मैच में वजीर मोहम्मद ने अपनी पहली पारी में 22 चौकों की मदद से 189 रन बनाए थे।

उनके इस शतक की बदौलत पाकिस्तान ने अपनी इकलौती पारी में 496 रन बनाए थे।

उस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने 268 और 227 के स्कोर किए थे।

ADVERTISEMENT

#3 

माजिद खान (167 रन, 1977)

पाकिस्तान ने 1977 के तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ ड्रॉ खेला था। उस मैच की अपनी दूसरी पारी में माजिद खान ने शतक लगाया था।

पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने 25 चौकों की मदद से 167 रन बनाए थे।

यह उनका वेस्टइंडीज की धरती पर इकलौता टेस्ट शतक साबित हुआ था।

माजिद ने वेस्टइंडीज में खेलते हुए 10 पारियों में 53.00 की औसत के साथ 530 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#4 

अब्दुल्ला शफीक (160* रन, 2026)

शफीक ने अपनी पहली पारी के दौरान 323 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 160 रन बनाए।

यह उनके टेस्ट करियर का छठा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला ही शतक साबित हुआ।

शफीक के शतक की मदद से पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के 344 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 387 रन बनाए।

मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 117 रन पर सिमट गई। आखिर में पाकिस्तान ने 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया।

ADVERTISEMENT