Loading...
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाली जोड़ियां
राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी ने कई शानदार साझेदारियां निभाईं हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां करने वाली जोड़ियां

Aug 12, 2026
01:36 pm

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में कई दिग्गज जोड़ियों ने लंबे समय तक साथ बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर खड़े किए हैं। इनमें कुछ जोड़ियों ने विपक्षी गेंदबाजों को लगातार परेशान किया और कई बार 100 या उससे अधिक रन की साझेदारी निभाई। इनके बीच बेहतरीन तालमेल, धैर्य और परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करने की क्षमता देखने को मिली। ऐसे में आइए इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने वाली जोड़ियों पर एक नजर डालते हैं।

#1

राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर (20 शतकीय साझेदारी) 

सूची में पहले स्थान पर राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी है।

दोनों ने साल 1996 से 2012 तक 143 पारियों में साथ बल्लेबाजी की थी। इस दौरान दोनों ने 20 शतकीय और 29 अर्धशतकीय साझेदारियां की थीं।

उन्होंने 50.51 की औसत से कुल 6,920 रन जोड़े थे।

यह जोड़ी 6 मौकों पर नाबाद भी रही थी। द्रविड़ और तेंदुलकर के बीच टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारी 249 रन की हुई थी।

#2

महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा (19 शतकीय साझेदारी)

दूसरे स्थान पर श्रीलंका के महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा की जोड़ी है।

दोनों ने साल 2000 से 2014 तक 120 पारियों में साथ बल्लेबाजी की थी। इस दौरान दोनों ने 19 शतकीय और 27 अर्धशतकीय साझेदारियां निभाई थीं।

संगाकारा और जयवर्धने ने 56.50 की औसत से कुल 6,554 रन जोड़े थे। यह जोड़ी 4 पारियों में नाबाद रही थी।

दोनों के बीच सबसे बड़ी साझेदारी 624 रन की रही थी।

ADVERTISEMENT

#3

मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग, गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंड हेंस (16-16 शतकीय साझेदारी)

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 जोड़ियां हैं। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मैथ्यू हेडन-रिकी पोंटिंग और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के गॉर्डन ग्रीनिज-डेसमंड हेंस ने टेस्ट क्रिकेट में 16-16 शतकीय साझेदारियां की थीं।

हेडन और पोंटिंग ने 2001 से 2009 के बीच 76 पारियों में 67.11 की औसत से 4,765 रन जोड़े थे।

वहीं, ग्रीनिज और हेंस ने 1978 से 1991 के बीच 148 पारियों में 47.31 की औसत से 6,482 रन अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT

#4

जैक हॉब्स-हर्बर्ट सटक्लिफ, मिस्बाह उल हक-यूनुस खान (15-15 शतकीय साझेदारी) 

इस सूची में चौथे स्थान पर भी संयुक्त रूप से 2 जोड़ियां हैं।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के जैक हॉब्स-हर्बर्ट सटक्लिफ और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के मिस्बाह-उल-हक-यूनुस खान ने टेस्ट क्रिकेट में 15-15 शतकीय साझेदारियां की थीं।

हॉब्स और सटक्लिफ ने 1924 से 1930 तक 39 पारियों में 87.86 की औसत से 3,339 रन जोड़े थे।

वहीं, मिस्बाह और यूनुस ने 2001 से 2017 तक 68.36 की औसत से 3,213 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT