टेस्ट क्रिकेट: वेस्टइंडीज में खेलते हुए पाकिस्तान द्वारा बनाए गए सबसे कम स्कोर
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम का टेस्ट क्रिकेट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। बाबर आजम की कप्तानी में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 90 रन से हार झेलनी पड़ी। इस मैच में जीत के लिए मिले 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 120 रन पर सिमट गई। इस बीच वेस्टइंडीज में खेलते हुए पाकिस्तान द्वारा बनाए गए सबसे कम स्कोर (पारी में) के बारे में जानते हैं।
#1
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (81 रन, ब्रिजटाउन, 2017)
पाकिस्तान ने 2017 में वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीता था।
उस सीरीज के दूसरे मैच में मेजबान टीम ने पारी और 106 रन से मैच जीता तह।
ब्रिजटाउन में हुए मैच में वेस्टइंडीज के 312 और 268 के जवाब में पाकिस्तान ने 393 और 81 रन के स्कोर बनाए थे।
पाकिस्तान की आखिरी पारी को समेटने में शैनन गेब्रियल (5/11) की अहम भूमिका रही थी। ज्यादातर पाकिस्तानी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके थे।
#2
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (106 रन, ब्रिजटाउन, 1958)
वेस्टइंडीज ने 1958 में ब्रिजटाउन टेस्ट में अपनी पहली पारी 579/9 के स्कोर पर घोषित की थी।
इसके जवाब में मेहमान टीम सिर्फ 106 रन पर सिमटी थी, जिसमें इम्तियाज अहमद ने सर्वाधिक 20 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज से रॉय गिलक्रिस्ट ने 4 विकेट लिए थे।
पाकिस्तानी टीम ने फॉलऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी 657/8 के स्कोर पर घोषित की थी, जिसमें हनीफ मोहम्मद ने तिहरा शतक लगाया था।
आखिरकार ये मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
#3
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (120 रन, तारोबा, 2026)
तारोबा में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 311 रन बनाए थे।
जवाब में पाकिस्तानी टीम ने शान मसूद के शतक (109) के बावजूद 282 रन बनाए।
बढ़त बनाने वाली मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में मोहम्मद अब्बास की घातक गेंदबाजी (5/22) के सामने 181 रन पर सिमट गई।
जीत के लिए मिले 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तानी पारी 120 रन पर सिमटी। पाकिस्तान से बाबर आजम ने सर्वाधिक 58* रन बनाए।