Loading...
टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में नंबर-3 पर खेलते हुए एक से अधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज 
पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट में भी लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका में नंबर-3 पर खेलते हुए एक से अधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज 

Aug 24, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। गॉल टेस्ट की पहली पारी में बड़ा शतक लगाने के बाद उन्होंने कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में 117 रन बनाए। उन्हें इस सीरीज में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अपने चयन को सही साबित किया। इस बीच श्रीलंका दौरे पर नंबर-3 पर खेलते हुए एक से अधिक शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

विनोद कांबली (2 शतक, 1993)

विनोद कांबली का टेस्ट करियर छोटा रहा था। उन्होंने 21 पारियों में 54.2 की औसत से 1,084 रन बनाए थे।

वह 1993 के श्रीलंका दौरे पर जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने अपनी 3 पारियों में 2 शतक लगाए थे।

कोलंबो में पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रनों की पारी खेली थी और मेहमान टीम ने 235 रनों के अंतर से मैच जीता था।

कांबली ने कोलंबो में हुए तीसरे टेस्ट में 120 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा था।

#2 

चेतेश्वर पुजारा (2 शतक, 2017)

चेतेश्वर पुजारा ने भी श्रीलंका में 2 टेस्ट शतक (2017) लगाए थे।

गॉल में सीरीज के पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने 600 रन बनाए, जिसमें पुजारा ने 265 गेंदों पर शानदार 153 रन बनाए थे। भारत 304 रनों से जीता था।

पुजारा ने दूसरे मैच में 232 गेंदों पर 133 रन बनाए, जिससे भारत का स्कोर 622/9 (पारी घोषित) तक पहुंचा था।

आखिरकार विराट कोहली की टीम पारी और 53 रनों से जीती थी।

ADVERTISEMENT

#3 

देवदत्त पडिक्कल (2 शतक, 2026)

पडिक्कल ने पहले गॉल टेस्ट में 167 रन की पारी खेली थी। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक था।

उन्होंने दूसरी पारी में 44 रन बनाए थे और भारतीय टीम को जीत मिली थी।

उन्होंने टेस्ट में 193 गेंदों में 117 रन की पारी खेली, जिसमें 12 चौके शामिल रहे।

पडिक्कल ने 2024 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।

अब तक 4 टेस्ट की 6 पारियों में उन्होंने 400 से अधिक रन बनाए है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

इस सीरीज में बनाए 300+ रन 

पडिक्कल इस सीरीज में 300 से अधिक रन बना चुके हैं। वह श्रीलंका में एक टेस्ट सीरीज में 300+ रन बनाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन, वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर और पुजारा ऐसा कर चुके थे।

ADVERTISEMENT