Loading...
टेस्ट क्रिकेट: भारत के खिलाफ नम्बर-6 या निचले क्रम पर न्यूजीलैंड के लिए सर्वोच्च साझेदारियां
हेनरी निकोल्स ने बनाए नाबाद 175 रन (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

टेस्ट क्रिकेट: भारत के खिलाफ नम्बर-6 या निचले क्रम पर न्यूजीलैंड के लिए सर्वोच्च साझेदारियां

Nov 20, 2026
01:41 pm

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए। एक समय 70 रन तक अपने 5 विकेट गंवाने वाली कीवी ने दमदार वापसी करते हुए अच्छा स्कोर बनाया। मेजबान टीम से हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स ने शतक लगाते हुए टीम को संकट से निकाला और 200+ रन की साझेदारी की। इस बीच भारत के खिलाफ छठे नंबर या निचले क्रम पर सर्वोच्च साझेदारियों के बारे में जानते हैं।

#1 

ब्रेंडन मैकुलम और बीजे वॉटलिंग (352 रन, वेलिंगटन, 2014)

न्यूजीलैंड ने 2014 में भारत के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट को ड्रॉ कराया था।

मैच में मेजबान टीम के 192 रन के जवाब में भारत ने 438 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने सिर्फ 94 रन पर अपने 5 विकेट गंवा दिए थे।

संकट की घड़ी में ब्रेंडन मैकुलम (302) और बीजे वॉटलिंग (124) ने शतक लगाए और 352 रन की साझेदारी की।

न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी 680/8 पर घोषित की और मैच ड्रॉ रहा था।

#2 

हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स (216 रन, वेलिंगटन, 2026)

जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड ने पहले दिन के दौरान 70 रन तक अपने 5 विकेट खो दिए थे।

संकट की घड़ी में हेनरी निकोल्स को ग्लेन फिलिप्स का अच्छा साथ मिला।

फिलिप्स 118 रन बनाकर आउट हुए, जबकि निकोल्स 175 रन बनाकर आउट हुए।

इस जोड़ी ने मिलकर छठे विकेट के लिए 216 रन की साझेदारी की।

इन दोनों के शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 368 रन बनाए।

ADVERTISEMENT

#3 

जेसी राइडर और डेनियल विटोरी (186 रन, हैमिल्टन, 2009)

2009 में हैमिल्टन टेस्ट में भारत ने न्यूजीलैंड को 10 विकेट से हराया था।

उस मैच में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में जब 60 रन तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, तब जेसी राइडर और डेनियल विटोरी ने 186 रन की साझेदारी की।

राइडर (102) और कप्तान विटोरी (118) की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 279 रन बनाए थे।

जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 520 रन बनाकर जीत की नीवं रखी थी।

ADVERTISEMENT