LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: जानिए कब-कब वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती
वेस्टइंडीज ने जीती सीरीज (तस्वीर: एक्स/@windiescricket)

टेस्ट क्रिकेट: जानिए कब-कब वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती

Jul 08, 2026
02:39 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच एंटीगुआ में खेला गया दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। इस परिणाम के साथ मेजबान टीम ने 2 मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया। वेस्टइंडीज ने 2003 के बाद किसी टेस्ट सीरीज में श्रीलंका को हराने में सफलता हासिल की है। कैरेबियाई टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सिर्फ तीसरी बार कोई टेस्ट सीरीज जीती है। आइए इन सीरीज के बारे में जानते हैं।

#1 

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (1997)

वेस्टइंडीज ने 1997 में कर्टनी वॉल्श की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज को 1-0 से जीता था। एंटीगुआ में हुए सीरीज के पहले टेस्ट को मेजबान टीम ने 6 विकेट से जीता था। उस जीत में कप्तान वॉल्श ने कुल 8 विकेट लिए थे। उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। इसके बाद सीरीज का दूसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

#2 

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (2003)

2003 में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था। पहले टेस्ट के ड्रॉ होने के बाद ब्रायन लारा की कप्तानी वाली टीम ने दूसरे टेस्ट को 7 विकेट से जीता था। सबीना पार्क में हुए उस मैच में श्रीलंका के 208 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने 191 रन बनाए थे। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 194 रन बनाए और मेजबान टीम ने लारा (80*) की बदौलत लक्ष्य हासिल किया था।

Advertisement

#3 

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका (2026)

वेस्टइंडीज ने 2026 में पहले एंटीगुआ टेस्ट को पारी और 217 रन से जीता था। श्रीलंका के 308/10 के स्कोर के जवाब में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी 626/9 पर घोषित की थी, जिसमें आमिर जंगू (233) और रोस्टन चेज (194) ने बड़े शतक लगाए थे। बड़े रनों से पिछड़ने वाली श्रीलंका की दूसरी पारी 101 रन पर ढेर हुई। इसके बाद दूसरा टेस्ट भी इसी मैदान पर हुआ, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

Advertisement