टेस्ट क्रिकेट: पाकिस्तान की ओर से सबसे अच्छी औसत वाले गेंदबाज
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछले कुछ सालों में विदेशों में खराब प्रदर्शन किया है। हाल ही में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बस ने कुल 8 विकेट लिए। उन्होंने दूसरी पारी के दौरान 5 विकेट हॉल लिए और वह पाकिस्तान से सबसे अच्छी औसत वाले गेंदबाज बने। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।
#1
मोहम्मद अब्बास (22.38)
अब्बास ने साल 2017 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
वह अब तक 30 टेस्ट की 54 पारियों में 22.38 की औसत से 118 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।
उन्होंने 7 बार 5 विकेट और 6 बार ही 4 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है।
उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 54 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है। वह मैच में 1 बार 10 विकेट भी चटका चुके हैं।
#2
इमरान खान (22.81)
इमरान खान अपने समय के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर से से एक थे।
उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 88 मैच खेले थे, जिसमें 22.81 की औसत के साथ 362 विकेट लिए थे।
दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 23 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।
इमरान ने पाकिस्तान में खेलते हुए 19.20 की औसत के साथ 163 विकेट लिए थे। विदेशों में खेलते हुए उन्होंने 25.76 की औसत से 199 सफलताएं हासिल की थी।
#3
वकार यूनिस (23.56)
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनिस अपने दौर के दिग्गज तेज गेंदबाज थे।
वकार की खासियत तेजी के साथ गेंद को रिवर्स कराने की थी।
उन्होंने अपने टेस्ट करियर के 87 मैचों में 23.56 की शानदार औसत से 373 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर में 22 पारियों में 5 विकेट हॉल लिए थे।
पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 76 रन देते हुए 7 विकेट लेना रहा था।
#4
वसीम अकरम (23.62)
रिवर्स स्विंग के लिए मशहूर रहे वसीम अकरम भी इस सूची में शामिल हैं।
बाएं हाथ के इस दिग्गज गेंदबाज ने पहला मुकाबला साल 1985 में खेला था।
आखिरी बार वह 2002 में ये प्रारूप खेलते हुए नजर आए थे।
उन्होंने 104 मैच की 181 पारियों में 23.62 की औसत से 414 विकेट चटकाए थे।
उन्होंने 20 बार 4 विकेट हॉल और 25 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/119 का रहा था।