टेस्ट क्रिकेट: डेब्यू मैच की पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के रजाउल्लाह ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में यादगार डेब्यू किया है। उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान गेंदबाजी में 4 विकेट लिए। इसके बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी इस अर्धशतकीय पारी में 9 छक्के भी लगाए। इस बीच डेब्यू मैच की पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
टिम साउथी (9 छक्के बनाम इंग्लैंड, नेपियर, 2008)
न्यूजीलैंड के पूर्व गेंदबाज टिम साउथी ने 2008 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
नेपियर में खेले गए उस मैच में साउथी ने अपनी दूसरी और मैच की चौथी पारी में 40 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए थे। उन्होंने 4 चौके और 9 छक्के भी लगाए थे।
गेंदबाजी में साउथी ने कुल 5 विकेट लिए थे और इसके बावजूद मैच में इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी।
#2
रजाउल्लाह (9 छक्के बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 2026)
एजबेस्टन में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान रजाउल्लाह 11 रन बनाकर आउट हुए थे।
इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 128.57 के स्ट्राइक रेट से 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 81 रन बनाए।
उनकी पारी की मदद से पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य दिया।
उनके अलावा शान मसूद (95), अजान ओवैस (59) और बाबर आजम (76) ने अर्धशतक लगाए।
जानकारी
रजाउल्लाह ने बनाया ये रिकॉर्ड
रजाउल्लाह टेस्ट डेब्यू पर नंबर-9 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 50 रन बनाने वाले दूसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने। उनसे पहले 1982 में कराची में श्रीलंका के खिलाफ राशिद खान (59 रन) ने ऐसा किया था।
#3
काइल मेयर्स (7 छक्के बनाम बांग्लादेश, चटगांव, 2021)
वेस्टइंडीज के काइल मेयर्स ने 2021 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
उन्होंने चटगांव टेस्ट में अपनी पहली पारी में 40 रन बनाए थे और दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया था।
उन्होंने जीत के लिए मिले 395 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद 210 रन बनाए और अपनी टीम को 3 विकेट से जीत दिलाई थी।
अपनी पारी में मेयर्स ने 20 चौके और 7 छक्के लगाए थे।