
टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड में एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
हेडिंग्ले टेस्ट में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने खूब रन बनाए। भारत की ओर से सीरीज के इस पहले टेस्ट में कुल 5 शतक बने। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने दोनों पारियों में शतक लगाने का कारनामा किया। अपनी इन पारियों के दौरान पंत ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह इंग्लैंड में किसी एक टेस्ट (दोनों पारियों को मिलाकर) में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शुमार हुए। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।
#1
एंड्रयू फ्लिंटॉफ (9 छक्के बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2005)
पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ इंग्लैंड में एक टेस्ट में 9 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने 2005 में एजबेस्टन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज टेस्ट के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी। फ्लिंटॉफ ने पहली पारी में 62 गेंदों में 68 रन बनाने के दौरान 5 छक्के लगाए थे। इस पूर्व दिग्गज ने दूसरी पारी में 86 गेंदों में 73 रन बनाए थे, जिसमें 4 छक्के शामिल थे। उस मैच को इंग्लैंड ने जीता था।
#2
बेन स्टोक्स (9 छक्के बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023)
बेन स्टोक्स ने लॉर्ड्स में 2023 एशेज टेस्ट में इंग्लैंड की अगुआई करते हुए फ्लिंटॉफ के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने पहले मैच में केवल 17 रन बनाए और एक भी छक्का नहीं लगाया था। इंग्लैंड की दूसरी और मैच की चौथी पारी में उन्होंने 9 छक्कों की मदद से 155 रन बनाए थे। उनकी इस पारी के बावजूद इंग्लैंड को हार मिली थी।
#3
ऋषभ पंत (9 छक्के बनाम इंग्लैंड, 2025)
पंत ने लीड्स मैच की पहली पारी में 178 गेंदों में 134 रन बनाए और इसके बाद 140 गेंदों पर 118 रन बनाए। पहली पारी में उन्होंने 6 छक्के लगाए और यह इंग्लैंड में टेस्ट पारी में किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। पंत के अन्य 3 छक्के उनकी दूसरी पारी के दौरान आए। वह इंग्लैंड में एक टेस्ट में विकेटकीपर के तौर पर सर्वाधिक रन बनाने (252) वाले बल्लेबाज बने।
जानकारी
इन बल्लेबाजों ने लगाए 8 छक्के
दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने इंग्लैंड में टेस्ट में 7 छक्के भी नहीं लगाए हैं। फ्लिंटॉफ (8 बनाम वेस्टइंडीज, 2004) और स्टोक्स (8 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019) ही दूसरे स्थान पर हैं।