Loading...
टेस्ट क्रिकेट: सर्वाधिक गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज
WTC फाइनल में शून्य पर आउट हुए ख्वाजा (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: सर्वाधिक गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज

Jun 11, 2025
05:56 pm

क्या है खबर?

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाजों के सामने कंगारू टीम से पारी की शुरुआत करने आए उस्मान ख्वाजा और मार्नस लाबुशेन ने निराश किया। ख्वाजा अपना खाता भी नहीं खोल सके, जबकि लाबुशेन ने 17 रन बनाए। इस बीच सर्वाधिक गेंद खेलने के बाद शून्य पर आउट होने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

डेविड वार्नर (22 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2022)

जनवरी 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया से पारी की शुरुआत करने आए डेविड वार्नर खाता भी नहीं खोल सके थे।

उन्होंने होबार्ट के मैदान पर 22 गेंदों का सामना किया था।

वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से सर्वाधिक गेंद खेलने के बाद खाता नहीं खोलने वाले सलामी बल्लेबाज बने थे।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 13 पारियों में खाता नहीं खोल सके। उन्होंने अपने करियर में 44.59 की औसत से 8,786 रन बनाए थे।

#2 

शॉन मार्श (21 गेंद बनाम भारत, 2017)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ पुणे टेस्ट में अपना खाता नहीं खोल सके थे।

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान वह 21 गेंदों का सामना करते हुए आउट हुए थे।

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने उनका विकेट हासिल किया था।

उस टेस्ट की पहली पारी में मार्श सिर्फ 16 रन ही बना सके थे।

पुणे में खेला गया वो टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

ADVERTISEMENT

#3 

सैमी जोंस (20 गेंद बनाम इंग्लैंड, 1888)

1888 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया से पारी की शुरुआत करने आए सैमी जोंस 20 गेंदों में शून्य पर आउट हुए थे।

सिडनी में खेले गए उस मैच में जोंस की पारी का अंत बॉबी पील ने किया था।

जोंस ने उस टेस्ट की दूसरी पारी में 15 रन बनाए थे।

इंग्लैंड ने वो मैच 126 रन से अपने नाम किया था।

जोंस ने अपने टेस्ट करियर में 12 मैचों में 428 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#4 

उस्मान ख्वाजा (20 गेंद बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025)

WTC के फाइनल में ख्वाजा रनों के लिए तरस गए। वह पहली पारी में 20 गेंदों का सामना करते हुए खाता भी नहीं खोल सके।

विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा की गेंद पर ख्वाजा, डेविड बेडिंगम को कैच दे बैठे। वह पहले विकेट के रूप में आउट हुए।

वह अपने टेस्ट करियर में 9वीं बार शून्य पर आउट हुए।

अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 5,900 से अधिक रन बनाए हुए हैं।

ADVERTISEMENT