NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / अगले सीजन IPL में खेल सकती हैं 8 की बजाय 10 टीमें
    अगली खबर
    अगले सीजन IPL में खेल सकती हैं 8 की बजाय 10 टीमें

    अगले सीजन IPL में खेल सकती हैं 8 की बजाय 10 टीमें

    लेखन Neeraj Pandey
    Jul 14, 2019
    04:28 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले संस्करण में 8 की बजाय 10 टीमें खेल सकती हैं।

    लंदन में IPL टीमों के मालिक और अन्य शेयरधारकों के बीच इस मसले को लेकर एक मीटिंग हुई है जिसके बाद जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है।

    अहमदाबाद, पुणे और रांची-जमशेदपुर के लिए नई फ्रेंचाइजी खरीदने की बिड हो सकती है।

    2011 में पहली और आखिरी बार IPL में 10 टीमों ने हिस्सा लिया था।

    जानकारी

    8 साल पहले IPL में उतारी गई थीं 10 टीमें

    BCCI ने 2011 में पहली बार IPL में 8 की जगह 10 टीमें उतारने का फैसला किया था, लेकिन 2 साल बाद ही कई विवादों के कारण उन्हें टीमों की संख्या फिर से 8 करनी पड़ी थी।

    फ्रेंचाइजी

    3 नई फ्रेंचाइजियों के लिए लग सकती है बोली

    अडानी ग्रुप ने 2010 में ही अहमदाबाद के लिए फ्रेंचाइजी लेने की कोशिश की थी, लेकिन वे असफल रहे थे।

    हालांकि, एक बार फिर अडानी ग्रुप अहमदाबाद के लिए फ्रेंचाइजी लेने के लिए बोली लगा सकती है।

    इसके अलावा टाटा ग्रुप रांची- जमशेदपुर के लिए और संजीव गोयनका ग्रुप पुणे के लिए फ्रेंचाइजी खरीदने की इच्छुक है।

    गोयनका ग्रुप की पुणे की फ्रेंचाइजी ने 2 साल तक IPL खेला भी था।

    मीटिंग

    लंदन में हुई मीटिंग पर इस मुद्दे पर हुआ विचार

    टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक हाल ही में लंदन में IPL टीम मालिकों और अन्य शेयरधारकों के बीच मीटिंग में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी।

    डेवलेपमेंट से जुड़े सूत्र के मुताबिक, "प्लान बन चुका है और यह किया जाना ही है। हालांकि, उससे पहले इस बात पर चर्चा करनी होगी कि इसे किस तरह किया जाना चाहिए। संभवतः अगले IPL से पहले ही इसे लागू किया जा सकता है।"

    जानकारी

    राहुल जौहरी ने भी मीटिंग की बात को किया स्वीकार

    BCCI के CEO राहुल जौहरी फिलहाल लंदन में ही हैं और उन्होंने भी स्वीकार किया है कि वहां मीटिंग हुई है। हालांकि, राहुल ने यह नहीं बताया कि मीटिंग में क्या बात हुई।

    2011

    2011 में खेली थीं 10 टीमें

    2011 में कोच्चि टस्कर्स केरला और पुणे वारियर्स इंडिया के रूप में 2 अतिरिक्त टीमों को IPL में शामिल किया गया था।

    10 टीमों द्वारा खेले गए सीजन के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया था।

    2012 में कोच्चि की टीम को बैन कर दिया गया था जिसके बाद 9 टीमों ने IPL में हिस्सा लिया और फिर 2014 में पुणे वारियर्स भी IPL से बाहर हो गई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    आईपीएल समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    BCCI

    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: हार्दिक पंड्या और लोकेश राहुल ने 'बिना शर्त' माफी मांगी क्रिकेट समाचार
    महिलाओं पर विवादित टिप्पणी: पंड्या और राहुल ने BCCI के CEO को फोन पर दी सफाई कॉफी विद करण
    ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं हार्दिक: पंड्या के पिता कॉफी विद करण
    हार्दिक की विवादित टिप्पणी पर एली अवराम ने दी अपनी प्रतिक्रिया, कही यह बात क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    बांग्लादेश को हराकर भी विश्व कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, जानें मैच में बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टीम मैनेजमेंट ने पहले ही बता दिया था, मैं सात नंबर पर बल्लेबाज़ी करूंगा- दिनेश कार्तिक क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    क्या विश्व कप के ये रिकॉर्ड्स अपने नाम कर पाएंगे रोहित शर्मा? जिन्हें तोड़ा नामुमकिन होगा रोहित शर्मा
    पाकिस्तान के कोच मिकी आर्थर की ICC से मांग, कहा- नेट-रन-रेट पर करें पुनर्विचार पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    आईपीएल समाचार

    शेन वॉटसन ने बिग बैश लीग को कहा अलविदा, क्या IPL से भी लेंगे संन्यास? इंडियन प्रीमियर लीग
    सौरव गांगुली ने किया प्रेडिक्शन, इन टीमों को बताया वर्ल्ड कप सेमीफाइनलिस्ट क्रिकेट समाचार
    IPL 2019: जानिए कौन-कौन सी टीमें कर सकती हैं प्लेऑफ में क्वालीफाई इंडियन प्रीमियर लीग
    #CSKvMI: MI ने CSK को चेन्नई में हराया, जानें मैच में बने रिकार्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025