NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट सीरीज: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
    अगली खबर
    टेस्ट सीरीज: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 
    तेम्बा बावुमा भारतीय टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टेस्ट सीरीज: दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 25, 2023
    11:50 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा की वापसी हो रही है।

    वह चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

    बावुमा टेस्ट क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी हैं और वह क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    भारत के खिलाफ कैसे हैं बावुमा के आंकडे़?

    भारतीय टीम के खिलाफ बावुमा ने पहला टेस्ट मैच साल 2015 में खेला था। उनके आंकड़े इस टीम के खिलाफ कुछ खास नहीं रहे हैं।

    उन्होंने अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 14 पारियों में 33.90 की औसत से सिर्फ 373 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 52 रन रहा है।

    ऐसे में भारतीय गेंदबाज उन्हें जल्द से जल्द पवेलियन भेजना चाहेंगे।

    दक्षिण अफ्रीका

    दक्षिण अफ्रीका में कैसे हैं बावुमा के आंकड़े?

    दक्षिण अफ्रीका में बावुमा ने 31 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 52 पारियों में उन्होंने 39.11 की औसत से 1,643 रन बनाए हैं। वह 10 बार नाबाद भी रहे हैं। उनके बल्ले से अपने घर में 2 शतक और 10 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 172 रन रहा है। बावुमा ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन दक्षिण अफ्रीका में ही बनाए हैं।

    इसके बाद उन्होंने सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया (347) में बनाए हैं।

    2023

    साल 2023 में कमाल के हैं बावुमा के आंकड़े

    साल 2023 में बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में 3 मैच खेले हैं और 6 पारियों में 50.40 की औसत से 252 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 172 रन है।

    साल 2022 में भी बावुमा का प्रदर्शन कमाल का रहा था। उन्होंने 8 टेस्ट मैच की 16 पारियों में 40.07 की औसत से 561 रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 93 रन रहा था।

    करियर

    बावुमा के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    बावुमा ने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2014 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 56 टेस्ट खेले हैं और इसकी 97 पारियों में 35.25 की औसत से 2,997 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।

    बावुमा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर टेस्ट क्रिकेट में 172 रन रहा है। वह 12 बार नाबाद भी रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम में बावुमा सबसे अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें पेयर? जानिए आसान तरीका  कार
    वनडे क्रिकेट में ग्लेन मैक्सवेल के 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शनों पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    नोएडा में युवक को थार चालक ने जानबूझकर तेज टक्कर मारी, सामने आया वीडियो नोएडा
    कन्नड़-तमिल टिप्पणी मामला: कर्नाटक हाई कोर्ट ने कमल हासन को फटकारा, कहा- क्या आप इतिहासकार हैं? कन्नड़ फिल्में

    भारतीय क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, तीसरा वनडे: बोलैंड पार्क ओवल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप 2024: 8 या 9 जून को हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच- रिपोर्ट टी-20 विश्व कप
    तीसरा वनडे: भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    रजत पाटीदार भारत की ओर से वनडे डेब्यू करने वाले 256वें क्रिकेटर बने, जानिए उनके आंकड़े रजत पाटीदार

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत, दूसरा वनडे: सेंट जॉर्ज ओवल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और रोचक आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी भारतीय क्रिकेट टीम
    साई सुदर्शन पहले 2 वनडे में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, सिद्धू ने किया था ऐसा भारतीय क्रिकेट टीम
    केएल राहुल के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पूजा वस्त्राकर ने की टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए 4 विकेट ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्नेह राणा ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम
    IPL 2024 की नीलामी में LSG ने 6 खिलाड़ियों पर लगाया दांव, जानिए पूरी टीम  IPL 2024
    जिम्बाब्वे क्रिकेट ने की नए अंतरिम मुख्य कोच की घोषणा, श्रीलंका दौरे पर संभालेंगे जिम्मेदारी जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: उस्मान ख्वाजा अपने 16वें टेस्ट शतक से चूके, जानिए उनके आंकड़े उस्मान ख्वाजा
    नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 500 विकेट, ऐसा करने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बने नाथन लियोन
    ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट में पाकिस्तान को 360 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे ईशान किशन, जानिए क्या है कारण ईशान किशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025