LOADING...
टी-20 क्रिकेट में 200+ रन का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने वाली टीमें
PBKS टी-20 क्रिकेट में 200+ रन का बचाव करते हुए 10 हार झेलने वाली पहली टीम बन गई (तस्वीर: एक्स/@IPL)

टी-20 क्रिकेट में 200+ रन का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने वाली टीमें

May 15, 2026
12:46 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 58वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हरा दिया। PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200/8 का स्कोर बनाया। जवाब में MI ने 19.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ PBKS टी-20 क्रिकेट में 200+ रन का बचाव करते हुए 10 हार झेलने वाली पहली टीम बन गई। आइए 200+ रन का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने वाली शीर्ष टीमों पर नजर डालते हैं।

#1

पंजाब किंग्स- 10 हार

जैसा कि बताया गया है PBKS की MI के खिलाफ हार 200+ रन का बचाव करते हुए उसकी 10वीं हार है। इस टीम ने टी-20 क्रिकेट में 24 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम 14 बार ही अपने स्कोर का बचाव कर पाई है, जबकि 10 बार उसे हार झेलनी पड़ी है। इस दौरान PBKS को पटखनी देने वाली टीमों में SRH, RR, MI, DC, LSG और KKR शामिल रही हैं।

#2

वेस्टइंडीज- 8 हार

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम टी-20 क्रिकेट में 200+ रन का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने वाली दूसरी टीम है। इस टीम ने कुल 20 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम 12 बार ही अपने स्कोर का बचाव कर पाई है, जबकि 8 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान वेस्टइंडीज को पटखनी देने वाली टीमों में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और भारतीय क्रिकेट टीम शामिल रही हैं।

Advertisement

#3

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 7 हार

सूची में तीसरी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है। उसने टी-20 क्रिकेट में 7 बार 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का बचाव करते में असफल रही है। RCB ने कुल 31 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम 24 में जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि 7 में उसे हार झेलनी पड़ी। इस दौरान RCB को पटखनी देने वाली टीमों में LSG, CSK, KKR, PBKS और RR शामिल हैं।

Advertisement

#4

चेन्नई सुपरकिंग्स - 6 हार

इस सूची में 5 बार की IPL चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) चौथे नंबर पर मौजूद है। CSK ने कुल 28 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम ने 22 में जीत दर्ज की, जबकि 6 में उसे हार झेलनी पड़ी है। इस दौरान CSK को पटखनी देने वाली टीमों में DC, LSG, PBKS और KKR शामिल रही हैं। बड़ी बात यह है कि PBKS ने उसे सर्वाधिक 3 बार हराया है।

Advertisement