Page Loader
IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वाली टीमों पर एक नजर
IPL इतिहास में मुंबई इंडियंस ने खेली है सबसे ज्यादा डॉट गेंदें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें खेलने वाली टीमों पर एक नजर

Apr 12, 2025
06:01 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 25वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई से मिले 104 रन के लक्ष्य को KKR ने 10.1 ओवर में हासिल कर लिया। KKR ने अपनी पारी में कुल 25 डॉट गेंदे खेली। वह IPL इतिहास में दूसरी सबसे अधिक डॉट गेंदे खेलने वाली टीम हैं। आइए IPL में सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने वाली टीमों के बारे में जानते हैं।

#1

मुंबई इंडियंस - 11,369 गेंदें

IPL इतिहास में सर्वाधिक डॉट गेंदें खेलने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के नाम दर्ज है। उसने IPL में 266 पारियों में 30,776 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उसने 11,369 गेंदें डॉट खेली है और 11,529 गेंदों पर 1-1 रन बनाया है। उसने 1,852 गेंदों पर 2-2, 89 गेंदों पर 3-3 और 11 गेंदों पर 5-5 रन लिए हैं। इस टीम ने 3,705 चौके और 1,719 छक्के भी जड़े हैं। इसके अलावा उसने 1,519 विकेट भी गंवाए हैं।

#2

KKR - 10,719 गेंदें

दूसरे नंबर पर KKR की टीम है। उसने अपने IPL करियर में कुल 257 पारियों में 28,984 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उसने 10,719 गेंदें डॉट खेली है और 10,874 गेंदों पर 1-1 रन बनाया है। इसी तरह उसने 1,714 गेंदों पर 2-2, 78 गेंदों पर 3-3 और 11 गेंदों पर 5-5 रन लिए हैं। इस टीम ने 3,543 चौके और 1,544 छक्के भी जड़े हैं। इसके अलावा, इन पारियों में उसने कुल 1,521 विकेट भी गंवाए हैं।

#3

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 10,544 गेंदें

इस सूची में तीसरे पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम है। उसने कुल 260 पारियों में 29,503 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उसने 10,544 गेंदें डॉट खेली और 11,317 गेंदों पर 1-1 रन बनाया। इसी तरह उसने 1,914 गेंदों पर 2-2, 84 गेंदों पर 3-3 और 5 गेंदों पर 5-5 रन लिए हैं। इस टीम ने 3,451 चौके और 1,700 छक्के भी जड़े हैं। इसके अलावा, इन पारियों में उसने कुल 1,513 विकेट भी गंवाए हैं।

#4

दिल्ली कैपिटल्स - 10,412 गेंदें

चौथे पायदान पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीम है। उसने अपने IPL करियर में कुल 256 पारियों में 29,121 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उसने 10,412 गेंदें डॉट खेली और 11,378 गेंदों पर 1-1 रन बनाया। इसी तरह उसने 1,835 गेंदों पर 2-2, 86 गेंदों पर 3-3 और 7 गेंदों पर 5-5 रन लिए हैं। इस टीम ने 3,567 चौके और 1,384 छक्के भी जड़े हैं। इसके अलावा, इन पारियों में उसने कुल 1,541 विकेट भी गंवाए हैं।