Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: माइकल ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
माइकल ब्रेसवेल ने धमाकेदार पारी खेली (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: माइकल ब्रेसवेल ने भारत के खिलाफ जड़ा अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Oct 30, 2026
03:23 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल ने तूफानी अर्धशतकीय (65 रन) पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक रहा। भारत के खिलाफ उन्होंने पहली बार 50 रन का आंकड़ा पार किया। ब्रेसवेल की इस विस्फोटक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम 259/7 का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही। ऐसे में आइए उनकी पारी और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही ब्रेसवेल की पारी और साझेदारी 

ब्रेसवेल ने 25 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 260 की रही।

उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के साथ मिलकर महज 40 गेंदों में 115 रन की शानदार साझेदारी निभाई।

दूसरी ओर, फिलिप्स ने भी भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। वह 49 गेंदों में 107 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 6 चौके और 10 छक्के शामिल रहे।

करियर

ब्रेसवेल के टी-20 करियर पर एक नजर 

ब्रेसवेल ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 51 मुकाबले खेले हैं और इसकी 34 पारियों में 22.43 की औसत से 516 रन बनाने में सफल रहे हैं।

उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन रहा है। इस खिलाड़ी ने 144.53 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।

अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में ब्रेसवेल ने सबसे ज्यादा 137 रन पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं।

ADVERTISEMENT