NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 
    डेविड वार्रन ने टी-20 विश्व कप में कई शानदार पारियां खेली हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jun 01, 2024
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगी।

    ऑस्ट्रेलिया टीम ने 2021 में पहली बार टी-20 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में टीम अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी।

    अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आगामी संस्करण में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों पर सबकी नजरें रहेंगी।

    इस बीच टी-20 विश्व कप में कंगारू टीम के बल्लेबाजों द्वारा बनाए गए सर्वोच्च स्कोर पर नजर डालते हैं।

    #1

    डेविड वार्नर- 89* 

    ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने साल 2021 के टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 89* रन की धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने 56 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे।

    उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले थे और उनकी स्ट्राइक रेट 158.93 की रही थी।

    ऑस्ट्रेलिया की टीम 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और सिर्फ 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया था।

    #2

    कैमरून व्हाइट- 85*

    ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज कैमरून व्हाइट ने साल 2010 के टी-20 विश्व कप में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ कमाल की पारी (85*) खेली थी।

    एक समय कंगारू टीम के 5 बल्लेबाज 67 रन पर पवेलियन लौट गए थे। वहां से व्हाइट ने पारी संभाली और 49 गेंद में ये रन बनाए।

    उन्होंने 6 चौके और इतने ही छक्के जड़े थे। उनकी स्ट्राइक रेट 173.46 की रही थी। ऑस्ट्रेलिया को उस मुकाबले में 81 रन की शानदार जीत मिली थी।

    #3

    शेन वॉटसन- 81

    2010 के टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 81 रन की शानदार पारी खेली थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 191 रन बनाए थे।

    वॉटसन सलामी बल्लेबाज के तौर पर आए थे और 49 गेंद का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 165.30 की रही थी।

    #4

    मिचेल मार्श- 77* 

    साल 2021 के टी-20 विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिचेल मार्श ने 77* रन बना दिए थे।

    वार्नर ने भी उस मुकाबले में 50 रन की पारी खेली थी। मार्श ने 50 गेंद का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले थे।

    उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल के साथ 66 रन की साझेदारी भी निभाई थी। ऑस्ट्रेलिया पहली बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    क्रिकेट समाचार
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर

    ताज़ा खबरें

    आगरा: यमुना में नहाने गई एक ही परिवार की 6 लड़कियां नदी में डूबी, मौत उत्तर प्रदेश
    IPL इतिहास के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले गैर सलामी बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    अपनी खर्च करने की आदतों को सुधारने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके  पर्सनल फाइनेंस
    क्या है शर्मिष्ठा पनोली का मामला, अब शिकायतकर्ता वजाहत खान के ही पीछे क्यों पड़ी पुलिस? कोलकाता

    टी-20 विश्व कप 2024

    टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में ऐसा रहा है रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन  रविंद्र जडेजा
    टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में ऐसा रहा है क्विंटन डिकॉक का प्रदर्शन  क्विंटन डिकॉक
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है भारतीय टीम  भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: अपना दूसरा खिताब जीतने से चूकी SRH की टीम, ऐसा रहा सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: नीलामी में महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों का कैसा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2024
    IPL 2024 में ये रहे 5 असफल बल्लेबाज, टीम की उम्मीदों को नहीं कर पाए पूरा  IPL 2024
    IPL 2024: कम कीमत में बिके इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से किया प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, दूसरा टेस्ट: क्राइस्टचर्च में दोनों टीमों का कैसा रहा है प्रदर्शन? न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: केन विलियमसन और टिम साउथी खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट, जानिए इनके आंकड़े टिम साउथी
    दूसरा टेस्ट: जोश हेजलवुड ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े जोश हेजलवुड

    डेविड वार्नर

    पर्थ टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी, ऐसा रहा मैच का पहला दिन  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले ओपनर बल्लेबाज, जानिए अन्य के आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    डेविड वार्नर वेस्टइंडीज के खिलाफ छोड़ सकते हैं वनडे और टी-20 सीरीज, जानिए क्या है कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025