NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप: मैक्स ओडोड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    खेलकूद

    टी-20 विश्व कप: मैक्स ओडोड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

    टी-20 विश्व कप: मैक्स ओडोड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 02, 2022, 01:51 pm 1 मिनट में पढ़ें
    टी-20 विश्व कप: मैक्स ओडोड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
    ओडोड ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    टी-20 विश्व कप 2022 के 34वें मैच में नीदरलैंड क्रिकेट टीम ने जिम्बावे को पांच विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में जीत के लिए मिले 118 रनों के लक्ष्य को डच टीम ने मैक्स ओडोड के अर्धशतक (52) की मदद से हासिल कर लिया। नीदरलैंड के सलामी बल्लेबाज ओडोड का यह मौजूदा विश्व कप में दूसरा अर्धशतक है। उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    ऐसी रही ओडोड की पारी

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ नीदरलैंड को जीत के लिए बड़े स्कोर की जरूरत नहीं थी। ऐसे में ओडोड ने संभलकर बल्लेबाजी की और अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक 45 गेंदों में पूरा कर दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 47 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें आठ चौके और एक छक्का भी शामिल था। टिककर बल्लेबाजी कर रहे ओडोड 109 के टीम स्कोर पर चौथे विकेट के रूप में आउट हो गए।

    सर्वाधिक रन वाले डच बल्लेबाज हैं ओडोड

    ओडोड टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नीदरलैंड के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 57 मैच खेल लिए हैं, जिसमें 30.56 की औसत और 122.94 की स्ट्राइक रेट से 1,559 रन बना लिए हैं। इस बीच वह एक शतक और 11 अर्धशतक लगा चुके हैं। उन्होंने पिछले साल मलेशिया के खिलाफ 133* रन बनाए थे। उनके बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले डच खिलाड़ी बेन कूपर हैं, जिन्होंने 1,239 रन बनाए हैं।

    इस विश्व कप में ओडोड का प्रदर्शन

    ओडोड इस समय टी-20 विश्व कप 2022 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सात मैचों में 35.50 की औसत और 115.76 की स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं। इस बीच वह दो अर्धशतक लगा चुके हैं। बता दें ओडोड ने इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 71 रन बनाए थे। उन्होंने उस पारी में छह चौके और तीन छक्के भी लगाए थे।

    नीदरलैंड ने इस तरह दर्ज की जीत

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे 19.2 ओवरों में 117 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जिम्बाब्वे से ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। 118 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी नीदरलैंड टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 120 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। टीम के लिए मैक्स ओडोड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए। जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और रिचर्ड नगरवा ने दो-दो विकेट लिए।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    क्रिकेट के आंकड़े
    नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    गैरी बैलेंस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, जिम्बाब्वे-इंग्लैंड के लिए खेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट  टेस्ट क्रिकेट
    तीसरा वनडे: जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड को 7 विकेट से हराया, सीरीज पर 2-1 से जमाया कब्जा नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: वेस्ली मधेवेरे ने लगाया करियर का पांचवां वनडे अर्धशतक नीदरलैंड क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम नीदरलैंड: सीन विलियम्स ने तीसरे वनडे में चटकाए 3 विकेट, जानिए आंकड़े नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के आंकड़े

    IPL इतिहास में इन 6 भारतीयों ने जीती है 'पर्पल कैप', इस बार कौन है दावेदार? इंडियन प्रीमियर लीग
    WTC फाइनल: रोहित शर्मा का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  रोहित शर्मा
    IPL 2023 में कमाल का रहा है पीयूष चावला और राशिद का प्रदर्शन, जानिए तुलनात्मक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में हार्दिक पांड्या को 2 बार आउट कर चुके हैं पीयूष चावला, जानिए परस्पर प्रदर्शन  हार्दिक पांड्या

    नीदरलैंड क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को वनडे सीरीज में 2-0 से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    एडेन मार्करम ने करियर के 50वें वनडे में जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े  एडेन मार्करम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड: टेंबा बावुमा ने खेली 90 रनों की शानदार पारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने नीदरलैंड को 8 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023