LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 
जिम्बाब्वे ने जीता अपना पहला मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@ZimCricketv)

टी-20 विश्व कप 2026: जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स 

Feb 09, 2026
06:01 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत से की। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में हुए मुकाबले में ओमान के बल्लेबाजों ने निराश किया और पूरी टीम 19.5 ओवर में सिर्फ 103 रन बनाकर आउट हुई। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने छोटे से लक्ष्य को 2 विकेट के नुकसान पर 13.3 ओवर में हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती जिम्बाब्वे की टीम 

ओमान ने पावरप्ले तक 24 रन पर अपने 4 विकेट गंवा दिए। इस बीच आमिर कलीम (5), जतिंदर सिंह (5), हम्माद मिर्जा (0) और करण सोनावले (0) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। मध्यक्रम में सुफयान महमूद (25) और विनायक शुक्ला (28) ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। जवाब में जिम्बाब्वे ने ब्रायन बेनेट (48*) और ब्रेंडन टेलर (31 रन, रिटायर्ड हर्ट) की पारियों की मदद से लक्ष्य हासिल किया।

गेंदबाजी 

ब्लेसिंग मुजरबानी को मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच'

जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 16 रन देते हुए 3 विकेट लिए। रिचर्ड नगारवा के खाते में भी 3 सफलताएं आई। इस गेंदबाज ने अपने 4 ओवर के कोटे में 4.20 की इकॉनमी रेट से 17 रन दिए। अनुभवी तेज गेंदबाज ब्रेड इवांस ने 3.5 ओवर में 18 रन देते हुए 3 ही विकेट लिए। कप्तान सिकंदर रजा ने 1 विकेट अपने नाम किया।

Advertisement

ब्रायन बेनेट

ब्रायन बेनेट ने खेली उम्दा पारी 

जीत के लिए मिले 104 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत दिलाने का प्रयास किया। दाएं हाथ हाथ के इस बल्लेबाज ने 36 गेंदों में नाबाद 48 रन बनाए। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 53 मैच खेले हैं और इसकी इतनी ही पारियों में 1,600 से अधिक रन बनाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन रहा है।

Advertisement

जानकारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ न्यूनतम स्कोर बनाने वाली टीम बनी ओमान  

ओमान ने टी-20 विश्व कप मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे कम स्कोर (103) का अनचाहा रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि इससे पहले जिम्बाब्व के विरुद्ध न्यूनतम स्कोर UAE ने (116/9, 2014) ने बनाया था।

Advertisement