LOADING...
राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान, उपसभापति समेत इन दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त
राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव की घोषणा

राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान, उपसभापति समेत इन दिग्गजों का कार्यकाल समाप्त

लेखन गजेंद्र
Feb 18, 2026
10:51 am

क्या है खबर?

चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है। यह सीटें 10 राज्यों में खाली हुई हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। मतदान 16 मार्च को होगा और उसी दिन मतगणना भी कराई जाएगी। बता दें कि 10 राज्यों में इन 37 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने वाला है।

चुनाव

5 मार्च से शुरू होगा नामांकन

चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव के लिए उम्मीदवारों का नामांकन 5 मार्च को होगा। इसके अगले दिन 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान की प्रक्रिया 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। मतगणना 5 बजे से शुरू होगी। बता दें कि अप्रैल में कई दिग्गज सांसदों का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

उम्मीदवार

किस राज्य में कितनी सीटें खाली होंगी?

राज्यसभा में महाराष्ट्र से 7, ओडिशा से 4, तमिलनाडु से 6, पश्चिम बंगाल से 5, असम से 3, बिहार से 5, छत्तीसगढ़ से 2, हरियाणा से 2, हिमाचल प्रदेश से एक और तेलंगाना से 2 सीट खाली होंगी। महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SCP) के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी और भाजपा सहयोगी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के प्रमुख रामदास अठावले 2 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे। अठावले केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिकता राज्यमंत्री भी हैं।

Advertisement

चुनाव

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का भी कार्यकाल होगा खत्म

बिहार से अमरेंद्र धारी, प्रेमचंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी, केआर सुरेश रेड्डी, ओडिशा से ममता मोहांता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी, तमिलनाडु से एम थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, कनिमोझी, बंगाल से साकेत गोखले, सुब्रत बक्शी, असम से रामेश्वर तेली, छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह, फूलो देवी नेताम, हरियाणा से किरण चौधरी और हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी भी अप्रैल में सेवानिवृत्त होंगे।

Advertisement

असर

किस पार्टी के कितने सांसद जा रहे?

महाराष्ट्र में कांग्रेस, NCP-SCP और शिवसेना (उद्धव) के पास 1-1, भाजपा की 2, NCP की 1, RPI की 1 सीट है। ओडिशा में भाजपा-BJD के पास 2-2, तमिलनाडु में DMK की 5, AIDMK की 1, पश्चिम बंगाल में TMC की 4 और कम्युनिस्ट पार्टी की 1, छत्तीसगढ़ में भाजपा-कांग्रेस के पास 1-1, बिहार में RJD से 2, JDU और लोकमोर्चा से 1-1, हरियाणा और हिमाचल में सभी भाजपा और तेलंगाना में कांग्रेस और BRS के पास 1-1 सीट है।

Advertisement