LOADING...
नीदरलैंड के खिलाफ 4 साल में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई USA, जानिए प्रीव्यू
नीदरलैंड लगातार दूसरा मुकाबला जीतना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

नीदरलैंड के खिलाफ 4 साल में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई USA, जानिए प्रीव्यू

Feb 12, 2026
06:56 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 21वें मुकाबले में USA क्रिकेट टीम का सामना नीदरलैंड क्रिकेट टीम से होगा। ये ग्रुप-A का मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2022 में खेला गया था और अब तक USA की टीम नीदरलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। विश्व कप के इस मुकाबले में USA अपना रिकॉर्ड सुधारना चाहेगी। ऐसे में आइए मुकाबले का प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डाल लेते हैं।

हेड-टू-हेड

USA के खिलाफ नीदरलैंड का पलड़ा रहा है भारी 

नीदरलैंड और USA के बीच 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इन सभी मैचों में नीदरलैंड को ही जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला अगस्त 2024 में खेला गया था।उस मैच में USA को 4 रन से हार मिली थी। इस विश्व कप में USA ने 2 मैच खेले हैं और उसने दोनों में हार झेली है। नीदरलैंड ने 1 मैच जीता है और उसे 1 में हार का सामना करना पड़ा है।

प्लेइंग इलेवन

ये हो सकती है USA की प्लेइंग इलेवन 

USA की बल्लेबाजी पहले दोनों मुकाबले में बेहद खराब रही है। शुभम रंजने को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज खुद को साबित नहीं कर पाया है। ऐसे में नीदरलैंड के खिलाफ वे बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। USA के गेंदबाजों का प्रदर्शन बल्लेबाजों की तुलना में बेहतर रहा है। संभावित एकादश: एंड्रीज गौस (विकेटकीपर), शयान जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कवाइक, एहसान आदिल और सौरभ नेत्रवलकर।

Advertisement

एकादश

नीदरलैंड की टीम इन खिलाड़ियों को दे सकती है मौका 

नीदरलैंड ने अपने आखिरी मुकाबले में नामीबिया को 7 विकेट से हराया था। टीम के गेंदबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा था। बल्लेबाजी में बास डी लीडे ने 72 रन की शानदार पारी खेली थी। ऐसे में वह USA के खिलाफ भी एक मैच जिताऊ पारी खेलना चाहेंगे। संभावित एकादश: माइकल लेविट, मैक्स ओडाउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैक लायन कैशे, लोगन वान बीक, आर्यन दत्त, रूएलॉफ वैन डर मर्वे, टिम वैन डर गुगटेन और फ्रेड क्लासेन।

Advertisement

पिच

कैसी रहेगी चेन्नई की पिच? 

चेन्नई की पिच में आमतौर पर स्पिनरों को मदद मिलती है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाज सतह का फायदा ले सकते हैं। यहां की विकेट अमूमन सूखी और सख्त होती है, जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और खराब होती जाती है। बल्लेबाज अगर अपनी नजरें जमा लें तभी बड़ा स्कोर बना सकते हैं। यहां बड़े-बड़े स्कोर बनते हुए नहीं देखे गए हैं। ऐसे में टीमों को संयम से खेलना होगा।

जानकारी

कैसा रहेगा चेन्नई का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 13 फरवरी को चेन्नई में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शक पूरे मैच का आनंद ले सकते हैं।

नजरें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें 

ओडाउड ने पिछले 9 मैचों में 247 रन बनाए हैं। स्कॉट पिछले 10 मैचों में 224 रन बनाने में सफल रहे हैं। USA से मोनांक ने पिछले 10 मैचों में 341 रन बनाए हैं। मिलिंद 10 मैचों 213 रन बनाने में सफल रहे हैं। लोगन ने पिछले मैच में सिर्फ 13 रन देकर 2 विकेट लिए थे। वैन शाल्कवाइक ने पिछले 2 मैच में 8 विकेट चटकाए हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

USA और नीदरलैंड के बीच यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement