LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ
भारत बनाम पाकिस्तान मैच की टॉस रिपोर्ट

टी-20 विश्व कप 2026: भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने जीता टॉस, कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

Feb 15, 2026
06:40 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 27वें मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम अपने पहले दोनों मैच को जीत चुकी है, जबकि पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। आइए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमें 16 बार आमने-सामने हुई हैं। इनमें से 13 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है, जिनमें 2007 के पहले टी-20 मुकाबले में बॉल-आउट के जरिए मिली जीत भी शामिल है। इसी तरह पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच अपने नाम किए हैं। टी-20 विश्व कप में दोनों टीम अब तक 8 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 7 में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है और एक मैच पाकिस्तान ने जीता है।

पिच

कैसी होगी पिच की स्थिति?

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। यहां सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया है।

Advertisement

टीम 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह। पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, और उस्मान तारिक।

Advertisement

हाथ 

दोनों कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ 

एक बार फिर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार और पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया। भारतीय टीम ने पिछले साल एशिया कप के दौरान भी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। भारतीय टीम ने एशिया कप फाइनल को जीतने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार के गृह मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी।

Advertisement