LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जोश हेजलवुड की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026: जोश हेजलवुड की जगह स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल हुए

Feb 16, 2026
02:18 pm

क्या है खबर?

प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को टी-20 विश्व कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल कर लिया गया है। उन्हें तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह टीम में जोड़ा गया है। बता दें कि हेजलवुड अकिलीज और हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए स्मिथ के टीम से जुड़ने की पुष्टि की है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

ऑस्ट्रेलिया से 67 टी-20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं स्मिथ

स्मिथ लंबे समय से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में नहीं खेले हैं। वह आखिरी बार फरवरी 2024 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। स्मिथ ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 67 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.86 की औसत और 125.45 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 1,094 रन बनाए हैं। इस बीच वह 90 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं।

बयान 

मैच फिटनेस हासिल करने में नाकाम रहे जोश हेजलवुड  

ऑस्ट्रेलिया टीम के चयनकर्ता टोनी डोडेमेड ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि जोश सुपर-8 स्टेज तक मैच फिटनेस में वापस आ जाएंगे, लेकिन नए संकेतों से पता चलता है कि उसे अभी कुछ समय लगेगा।" ऑस्ट्रेलिया की टीम चोटों से परेशान है। पहले ही पैट कमिंस फिटनेस कारणों से इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे। वहीं, मिचेल मार्श भी फिट नहीं हैं और उनकी गैरमौजूदगी में ट्रेविस हेड ने टीम की कप्तानी की थी।

Advertisement

जानकारी

ऐसी है ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वारशुइस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, और एडम जैम्पा।

Advertisement